Thetarget365

भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

हमारे सभी प्रत्याशी जीतेंगे और जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनेगी: भारत सिंह सिसोदिया

अंबिकापुर @thetarget365 पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गाजे बाजे के साथ नामांकन रैली लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इससे पूर्व रैली चोपड़ापारा रिंग रोड स्थित काली मंदिर से शुरू होकर गांधी चौक से घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची और सभी 12 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कार्यकर्ताओं में उत्साह और जन समर्थन का सम्मान करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सब तरफ भाजपा के अनुकूल माहौल है, जनता ने अपार समर्थन देकर जिला में हमारे सभी विधायक जीताए, सांसद जीताया और अब जिला पंचायत चुनाव में भी जनता हमें पसंद कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के लोगों को जनता समझ चुकी है, इनके कथनी और करनी में अंतर को जनता परख चुकी है, जनता यह भी जानती है ट्रिपल इंजन के सरकार में ही समूचे जिले का सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी सीट से हमारे प्रत्याशी जीतेंगे और जिला पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

नामांकन रैली में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी एवं विनोद हर्ष, जिला पंचायत प्रत्याशियों में दिव्या सिंह सिसोदिया, पायल सिंह, फुलेश्वरी सिंह, वर्षा सोनवानी, सरस्वती पैकरा, निरूपा सिंह, देवनारायण यादव, नानमणि पैकरा, शकुंतला पैकरा, धनेश्वर राम, सेतराम बड़ा, बसंती एक्का सहित बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे लोग, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार विमान हादसे में नया मोड़, भतीजे रोहित पवार ने बेंगलुरु में दर्ज कराई Zero FIR

Ajit Pawar Plane Crash:  महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित…

1 minute ago

Gas Pipeline Expansion: मोदी सरकार का बड़ा कदम, देशभर में बिछेगा गैस पाइपलाइनों का जाल, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती रसोई गैस

Gas Pipeline Expansion:  भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा…

15 minutes ago

Karnataka Digital Detox Policy: कर्नाटक में छात्रों के लिए नया नियम, मनोरंजन के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा, जानें क्या है पॉलिसी

Karnataka Digital Detox Policy:  कर्नाटक सरकार ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित…

18 minutes ago

Meta Fine: मेटा पर 3100 करोड़ का भारी जुर्माना, बच्चों के डेटा और सुरक्षा से खिलवाड़ पर दक्षिण कोरिया का बड़ा एक्शन

Meta Fine:  फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा (Meta) को अमेरिका के न्यू…

22 minutes ago

Israel-Iran War Ceasefire: इजरायली राजदूत रूवेन अजार की दो टूक- ‘सीजफायर चाहिए तो माननी होंगी ये शर्तें’, ईरान को आखिरी चेतावनी

Israel-Iran War Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत में इजरायल के…

25 minutes ago

RCB New Owner: आदित्य बिरला ग्रुप ने 16,660 करोड़ में खरीदी RCB, आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बनी

RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के व्यावसायिक जगत में एक बड़ा धमाका हुआ…

28 minutes ago

This website uses cookies.