BJP Leader Threat : दुर्ग जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 युवकों ने 24 जुलाई की रात पोटिया चौक पर एसडीएम हितेश पिस्दा के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि गाली-गलौज और हाथापाई भी की। यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घटी, जब एसडीएम पिस्दा अपनी कार से जा रहे थे और एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद जब एसडीएम ने विरोध किया, तो आरोपियों ने खुद को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताते हुए एसडीएम से अभद्र भाषा में बात की और धमकाने लगे। मामले ने और तूल तब पकड़ा जब आरोपी एसडीएम के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। बताया गया कि इस घटना में शामिल राकेश यादव, जो कि बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) का कार्यकर्ता है, ने इस विवाद को बढ़ाया।
एसडीएम हितेश पिस्दा ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी और गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, आरोपियों ने पुलिस के आने से पहले ही मौके से फरार हो गए थे। फिर भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 8 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश यादव (विद्युत नगर निवासी), विपिन चावड़ा, और मनोज यादव शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यह साफ संदेश दिया कि कानून से कोई ऊपर नहीं है, चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हो।
Read More : PM Modi Leadership : पीएम मोदी का वैश्विक नेतृत्व पर मुहर, वैश्विक लोकप्रियता में आई वृद्धि
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से…
CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की…
Bastar Surprise Inspection: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित…
Bijapur Hostel Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक साथ तीन स्कूली छात्राओं के गर्भवती…
Natural Kidney Cleanse: मानव शरीर का हर अंग अपनी कार्यप्रणाली के लिए पानी पर निर्भर…
Kabul Hospital Airstrike: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सोमवार की रात एक भीषण त्रासदी का गवाह…
This website uses cookies.