Gorakhpur News: भोजपुरी फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बना चुके गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बता रहा है। आरोपी ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि यह कहते हुए खुली धमकी दी कि “रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूँगा।”
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अजय कुमार यादव ने फोन पर भाजपा सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी से बात की। जब सचिव ने स्पष्ट किया कि सांसद ने कभी भी किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की, तो आरोपी भड़क उठा और गालियाँ देने के साथ धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि “मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा।”बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने धार्मिक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ भाषा का भी प्रयोग किया। इस घटना के बाद सांसद कार्यालय में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।
धमकी देने वाले अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने भगवान श्रीराम और अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
सांसद कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि यह सिर्फ सांसद रवि किशन ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और जनभावनाओं पर सीधा हमला है।
धमकी मिलने के बाद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की और लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी का मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जता रही है।
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ-साथ गोरखपुर से भाजपा सांसद और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले रवि किशन धार्मिक मुद्दों पर अपने स्पष्ट बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।रवि किशन को मिली यह धमकी न केवल एक लोकप्रिय सांसद की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, बल्कि यह धार्मिक सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला भी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
Iftaari Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गैंगवार और सांप्रदायिक तनाव की आहट…
Pakistan Afghanistan War: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश के बीच अब दक्षिण…
Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…
Global Warming: हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है…
Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…
This website uses cookies.