Thetarget365

भाजपा का “अटल विश्वास पत्र”: नजूल भूमि पर स्वामित्व, महिलाओं को छूट और शहरी विकास पर जोर

रायपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा ने अपना घोषणापत्र “अटल विश्वास पत्र” जारी किया। भाजपा ने इसमें नजूल भूमि के पट्टाधारकों को भू-स्वामी बनाने के लिए नया कानून लाने का वादा किया है। साथ ही, महिलाओं के नाम दर्ज संपत्तियों पर 25% प्रॉपर्टी टैक्स छूट और अन्य लोक-लुभावन घोषणाएं की गई हैं।

मुख्य वादे:

नजूल भूमि स्वामित्व: सभी पट्टाधारकों को भू-स्वामी बनाया जाएगा।

आवास योजना: रुके हुए पीएम शहरी आवास योजना के कार्य पूरे किए जाएंगे और 3 लाख नए आवास तेजी से स्वीकृत होंगे।

महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर 25% कर छूट, स्व-सहायता समूहों के लिए बर्तन बैंक और ₹2.5 लाख तक का ऋण।

युवाओं के लिए प्रोत्साहन: UPSC मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि।

बिजली-पानी-सड़क सुविधा: प्रत्येक नगर निगम में व्यवसायिक केंद्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं।

स्वास्थ्य और स्वच्छता: स्कूल-कॉलेज में छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन।

विकास योजनाएं: स्मार्ट वेंडिंग जोन, फुट स्ट्रीट, और महापौर सम्मान निधि की स्थापना।

घोषणापत्र का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने पार्टी कार्यालय में 36 पृष्ठों का यह घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने इसे जनता का भरोसा जीतने का दस्तावेज बताया और कहा कि यह घोषणापत्र छत्तीसगढ़ के शहरी विकास की दिशा में एक नया कदम होगा।

thetarget365

Recent Posts

RCB New Owner: कौन हैं आर्यमान बिड़ला? जिन्हें बनाया गया है दुनिया की सबसे महंगी टीम का बॉस

RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगाज़ से पहले क्रिकेट जगत से…

27 minutes ago

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के साथ…

30 minutes ago

US-Iran Diplomacy: ईरान की दोटूक, कुश्नर-विटकॉफ मंजूर नहीं, जेडी वेंस से सीधी बातचीत की शर्त, क्या टलेगा महायुद्ध?

US-Iran Diplomacy: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अब कूटनीतिक मोर्चे…

40 minutes ago

IRCTC Action: रेलवे का बड़ा फैसला, 3 करोड़ IRCTC अकाउंट्स डिलीट, तत्काल टिकट बुकिंग के बदल गए नियम, जानें नए बदलाव

IRCTC Action: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वच्छता अभियान…

44 minutes ago

This website uses cookies.