निगम की बदहाल सड़कों के विरोध में भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन

निगम की अकर्मण्यता को छिपाने कांग्रेसी कर रहे असफल कोशिश- विश्व विजय सिंह तोमर

अंबिकापुर @thetarget365 भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर नगर निगम की कांग्रेस सरकार के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर शहर की विभिन्न खराब सड़कों के फोटो व नारे लिखकर प्रदर्शन करने में लगे थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सांकेतिक चक्काजाम भी किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व निकाय की कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से निगम में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन सड़कों की हालत खराब है। मवेशी सड़क पर हैं, किंतु महापौर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। निगम सरकार की इस अकर्मण्यता को छिपाने के लिए पूर्व उपमुखमंत्री को नई-नई योजना रचनी पड़ रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रतीकात्मक चश्मा भी रखे थे, इसे महापौर को भेंट किया ताकि उन्हें निगम क्षेत्र की सड़कों के गड्ढे भी दिखाई दें। विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत के किसी भी सड़क के मरम्मत का अधिकार नगर निगम के पास है, लेकिन वे निगम क्षेत्र की सड़क को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। इसी कमी को छिपाने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री को पांच ट्राली जीएसबी डाल करके वाहवाही लूटने का प्रयास किया है। वास्तविकता यह है कि यहां की सड़कों का हाल खेत में गाड़ी चलाने जैसा है। बरसात के मौसम में इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पूर्व में जब नगर निगम में भाजपा की सरकार थी, तब भी शहर वासियों की सुविधा के लिए इस तरह के काम किए जाते थे। गांधी चैक से अंबेडकर चौक तक डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नगर निगम की भाजपा सरकार की ही देन है। इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव, इन्दर भगत, अमोघ कश्यप, मनीष दुबे, शानू कश्यप, विकास शुक्ला, चंदन, हर्ष जायसवाल, गोलू यादव, निशांत सिंह गोल्डी, श्रीधर केशरी, अविनाश कुशवाहा, अनुराग शुक्ला, रवि सोनी, अंकित तिर्की, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह, रोहित कुशवाहा, प्रिंस चैबे, हिमांशु सिंह सेंगर, लव दुबे, रिशु अम्बष्ठ, सौरभ हलदार, राजा चांवर आदि उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम पुलिस के मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत

Pawan Khera Bail :  भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

2 hours ago

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

3 hours ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

3 hours ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

3 hours ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

4 hours ago

This website uses cookies.