BMC Election 2025
BMC Election 2025: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों का ऐलान होते ही राज्य की राजनीति में तेज़ हलचल मच गई है। मुंबई और ठाणे जैसे बड़े महानगरों में सत्ताधारी और विपक्षी दल रणनीति बनाने और चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का केंद्र सीट बंटवारा, गठबंधन की मजबूती और ज़मीनी चुनावी तैयारी है। चुनाव की घोषणा के बाद सभी दल एक्शन मोड में आ गए हैं और लगातार बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे पर आज पहली औपचारिक बैठक होने जा रही है, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है।बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्य:शिवसेना (शिंदे गुट): मंत्री उदय सामंत, पूर्व सांसद राहुल शेवाळे और राज्यमंत्री योगेश कदम।बीजेपी: मंत्री आशिष शेलार, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, विधायक प्रविण दरेकर और अतुल भातखळकर।
शिवसेना की ओर से बातचीत की शुरुआत ’50-50 फॉर्मूले’ के साथ किए जाने की संभावना है। पिछली स्थिति देखें तो शिवसेना के पास 2012 और 2017 को मिलाकर कुल 125 पूर्व पार्षद रहे हैं, जबकि बीजेपी ने 2017 के चुनाव में अपने दम पर 82 पार्षद जिताए थे। इस बार बीजेपी ने 100 के पार जाने का नारा दिया है, जिससे सीट बंटवारे पर खींचतान हो सकती है। दूसरी ओर, विपक्षी खेमे में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे गठबंधन में बने रहेंगे।
ठाणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। वह आज ठाणे के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। कल चुनाव का ऐलान होने के बाद से ही शिंदे लगातार सक्रिय हैं।
इस बैठक में सभी पुराने हेड्स, डिपार्टमेंट हेड्स, ब्रांच हेड्स, विधायक, सांसद और पूर्व कॉर्पोरेटर्स को चुनावी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। चूँकि ठाणे में भी बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा जाएगा, इसलिए सीट बंटवारे, कैंपेनिंग की रूपरेखा, बड़ी जनसभाओं की योजना और इच्छुक उम्मीदवारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। यह बैठक आज शाम ठाणे के टिप टॉप प्लाज़ा में बुलाई गई है, जिसे चुनावी तैयारी का शुरुआती रोडमैप माना जा रहा है।
महायुति (बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट, आरपीआई) की बैठकों के बाद अब कांग्रेस ने भी महानगरपालिका चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तेज़ कर दी है। नगर निगम क्षेत्रों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक आज मंगलवार 16 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की अध्यक्षता में होगी।
वहीं, बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी ने महायुति के घटक दलों के साथ पहले दौर की बातचीत शुरू कर दी है।दोपहर 12 बजे: बीजेपी और आरपीआई (अठावले) के बीच बैठक होगी।दोपहर 2 बजे: बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच पहले दौर की बातचीत होगी।ये सभी महत्वपूर्ण बैठकें दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में आयोजित की जाएंगी, जहाँ से गठबंधन की चुनावी दिशा और सीट बंटवारे का अंतिम फैसला तय होगा।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.