बीएमओ डा. बृजमोहन कामरे का निधन, विकासखंड के पहले एमबीबीएस की मौत से शोक में डूबा शहर

  ★ ब्रेन हेमरेज के बाद रायपुर से दिल्ली एयर एंबुलेंस से ले जाया गया था, अंतिम विदाई देने हजारों लोग पहुंचे

उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम कुमडेवा के पहले एमबीबीएस और बीएमओ डा. बृजमोहन कामरे का 15 अगस्त को देर शाम निधन हो गया। आज शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में हजारों लोगों की उपस्थिति में परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे द्वारा दी गई।

हाल ही में 12 जुलाई 2024 को बीएमओ उदयपुर का पदभार ग्रहण करने वाले डॉक्टर बृजमोहन कामरे का 10 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिन्हें उपचार हेतु अंबिकापुर ले जाया गया था फिर उन्हे रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया। स्थिति और नाजुक होने पर दो दिन बाद ही उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर से दिल्ली के निजी हॉपिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सिर का आपरेशन किया परंतु आपरेशन के बाद स्थिति और खराब होने पर वहां के डॉक्टरों ने इन्हे घर ले जाने की सलाह दी। 14 अगस्त की रात को वेंटिलर एंबुलेंस से दिल्ली से उदयपुर लाने के दौरान 15 अगस्त को देर शाम को उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
अपने सरल स्वभाव के कारण डा. बृजमोहन कामरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। रोगियों के उपचार हेतु दिन हो या रात हमेशा सक्रिय रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। शुक्रवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके निवास ग्राम कुमडेवा पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार स्थल पर ही लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। डा. कामरे ने उदयपुर के अलावा प्रेमनगर और केदमा में चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

thetarget365

Recent Posts

Kanpur Crime: रूह कंपा देने वाली वारदात! पिता ने जुड़वा बेटियों का गला रेता, खून से लथपथ मिलीं रिद्धि-सिद्धि!

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली…

1 hour ago

Women’s Reservation Bill : महिला आरक्षण पर ममता का मोदी सरकार पर प्रहार, कहा- ‘यह सत्ता खोने का डर’

Women's Reservation Bill : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी…

1 hour ago

Raigarh Murder Case : जमीन के लालच में भाई ने भाई को मारा, रायगढ़ कोर्ट ने आरोपी को दी उम्रकैद की सजा!

Raigarh Murder Case :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई…

2 hours ago

BJYM Raipur: रायपुर भाजयुमो की नई कार्यकारिणी घोषित, शुभांकर उपाध्यक्ष और आयुष बने सह मीडिया प्रभारी!

BJYM Raipur:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग, भारतीय जनता…

2 hours ago

Mining News: छत्तीसगढ़ में माइनिंग माफिया पर ‘ड्रोन’ अटैक, 3D मैपिंग से होगी अवैध खुदाई की पहचान!

Mining News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध खनन के काले कारोबार को जड़ से…

2 hours ago

Maitri Bagh Bhilai: तपते भिलाई में सफेद बाघों के लिए ‘विशाल कूलर’ और ‘स्प्रिंकलर’, गर्मी से निपटने की तैयारी!

Maitri Bagh Bhilai:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो चुके हैं…

2 hours ago

This website uses cookies.