Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 जशपुर जिले के कुनकुरी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 22 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल की मौत की पुष्टि कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में जल्दी शामिल होने तेज रफ्तार में पिकअप चला रहा था, लेकिन अचानक वाहन अनियंत्रित होकर हर्राडांड़ के पास पलट गया। इस पिकअप में पकरीकछार के करीब 35 लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 5 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में घायल 25 वर्षीय रोहित कुजूर की मौत हो गई। वही दो अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
चूंकि यह हादसा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हुआ है, इसलिए जिला प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं टाइट कर दी हैं। घायलों के इलाज और राहत कार्यों को लेकर प्रशासन हर जरूरी कदम उठा रहा है।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.