Thetarget365

शादी से पहले संबंध बनाना आम…दुष्कर्म अपराध में साथ देने वाली मां पर शिकायत दर्ज

न्यूज़ डेस्क@thetarget365 : हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक की मां के खिलाफ भी मुकदमा चलाए जाने का आदेश पारित किया है। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि आईपीसी की धारा-109 के अंतर्गत दुष्कर्म के लिए उकसाने की आरोपी महिला को भी को उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।

मामले के अनुसार पीड़ित युवती ने भोपाल के छोला मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर वह सहमत हो गई। कुछ समय बाद वह उस युवक की मां और उसके भाई से शादी के बारे में बताने घर गई।

शादी से पहले संबंध बनाना आम

  • आरोपी की मां और भाई ने उसे जबरन उसके साथ भेज दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी और आरोपी की सगाई हो गई। अगले दिन पीड़िता फिर आरोपी के घर गई और उसके भाई व मां को घटना के बारे में बताया, जिस पर उन्होंने टिप्पणी की कि आजकल शादी से पहले संबंध बनाना आम बात है।
  • उन्होंने फिर से आरोपी और पीड़िता को एक कमरे में भेज दिया। दरवाजा बंद कर दिया, जहां आरोपी ने फिर से पीड़िता के साथ संबंध बनाए। इसके बाद जब पीड़िता की मां का कैंसर से देहांत हो गया, तो आरोपी की मां व भाई ने आरोपी की पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने तीनों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

पीड़िता ने आरोपी, उसकी मां व भाई के विरुद्ध धारा 376 376 (2) (एन), 190, 506 व 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले के सेशन सुपुर्द होने के बाद आरोपियों की ओर से आरोपों से मुक्त करने के लिए धारा 227 के तहत एक आवेदन दायर किया गया। ट्रायल कोर्ट ने निरस्त कर दिया। इसी आदेश को पुनरीक्षण याचिका के जरिए चुनौती दी गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया। राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता सीएम तिवारी ने पक्ष रखा।

Recent Posts

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

19 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

24 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

28 minutes ago

Udhayanidhi Stalin : उदयनिधि स्टालिन की सनातन पर बड़ी सफाई, कहा- मंदिर नहीं जातिवाद के खिलाफ हूँ

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…

35 minutes ago

ODI World Cup 2027 : आईसीसी का अनोखा नियम, मेजबान होने के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा यह देश!

ODI World Cup 2027 :  क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…

41 minutes ago

This website uses cookies.