Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। शहर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के पास आज रविवार को दोपहर नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को ठोकर मारते हुए बोलेरो वाहन पलट दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
https://www.instagram.com/reel/C9roSa0y3lj/?igsh=YmRoMXE1Y3A0Znpj
रविवार को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक मंडल की राज्य पात्रता परीक्षा का एग्जाम था। इसमें सैकड़ों की संख्या में एग्जाम देने ओरियंटल पब्लिक स्कूल आए छात्रों में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब नशे में धुत्त बोलेरो चालक कई वाहनों को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ रहा था। परीक्षा खत्म होने के बाद सड़क पर भारी भीड़ थी। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अनियंत्रित बोलेरो चालक की ठोकर से कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर मामले की जाँच में जुटी है।
West Bengal Bulldozer Action : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दृश्य…
SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…
Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…
AFCAT 2 Notification 2026 : देश सेवा का जज्बा रखने वाले और आसमान की ऊंचाइयों…
Wholesale Inflation India : मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता का असर अब…
Girl touching her own feet : आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा…
This website uses cookies.