Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट, जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है, में होली की रात भीषण आग लग गई। यह घटना 14 मार्च की रात लगभग 11 बजे हुई, जिसमें 14 दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।
टाइगर पॉइंट एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां हमेशा सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण वे असफल रहे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में सभी दुकानें जलकर राख हो गईं।
https://www.instagram.com/reel/DHML_jzSDV9/?igsh=MXVnZ2o1YnhnYnpnOA==
हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पर दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
SRH vs CSK : IPL 2026 का 27वां मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे सांस रोक…
Giant hunting spider : प्रकृति के रहस्यों की खोज में जुटे दक्षिण अमेरिकी शोधकर्ताओं ने…
SDM Car Accident : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने…
Dinesh Mahant Thakordas : कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है, और इस…
UP Home Guard Recruitment : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Gucchi Mushroom : आधुनिक दौर में खेती अब केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह…
This website uses cookies.