Oplus_16777216
रायपुर/अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर में राज्य GST विभाग की सतर्कता ने दो प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में रंग दिखाया है। विभाग ने हाल ही में मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन और मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स के व्यापारिक स्थलों पर जांच कर करोड़ों रुपये के कर अपवंचन का पर्दाफाश किया है। विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इन फर्मों द्वारा कर चोरी के गंभीर संकेत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।
मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन पर गंभीर अनियमितताएं
29 मई को GST विभाग की जांच टीम ने अंबिकापुर स्थित मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के व्यवसाय स्थल पर छापा मारा। विभागीय जानकारी के अनुसार, जीएसटी पोर्टल पर फर्म का रिस्क स्कोर 10 पाया गया, जो कर अपवंचन की उच्च आशंका को दर्शाता है। जांच के दौरान न तो किसी लेखा-पुस्तक का संधारण पाया गया और न ही टैली जैसे किसी लेखा सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता दिखा।
वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक फर्म का कुल टर्नओवर ₹158 करोड़ से अधिक पाया गया, लेकिन इस पर नगद कर भुगतान शून्य पाया गया। वहीं, वर्ष 2023-24 में ₹29.50 करोड़ की खरीद के मुकाबले सिर्फ ₹50 लाख की आपूर्ति दिखाई गई, जिससे स्पष्ट होता है कि माल का विक्रय आम उपभोक्ताओं को किया गया, लेकिन बिल अन्य व्यवसायियों के नाम जारी कर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया गया।
व्यवसायी ने जांच के दौरान अपनी गलती स्वीकार करते हुए ₹40 लाख का स्वैच्छिक कर भुगतान करने की इच्छा जताई, मगर अब तक कोई लेखा दस्तावेज विभाग को सौंपा नहीं गया है।
वहीं, 30 और 31 मई को लक्ष्मी ट्रेडर्स, अंबिकापुर के ठिकानों पर की गई जांच में भी कर भुगतान में भारी अनियमितता पाई गई। वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक इस फर्म का कुल टर्नओवर ₹96 करोड़ से अधिक पाया गया, लेकिन उस पर कर भुगतान नगण्य रहा।
वर्ष 2023-24 में फर्म ने ₹11 करोड़ की खरीद दर्ज की, जबकि ₹7 करोड़ की ही आपूर्ति दिखाकर कर देनदारी को कम आंकने की कोशिश की गई। जांच के दौरान व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ₹17.55 लाख का स्वैच्छिक कर भुगतान कर दिया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि लक्ष्मी ट्रेडर्स पर पूर्व में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
राज्य GST विभाग की इस कार्रवाई से सरगुजा संभाग के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर व्यापारी संघ विभाग पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं, वहीं विभाग की ओर से सामने आए आंकड़े बड़े पैमाने पर कर अपवंचन की पुष्टि कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि राज्य और केंद्र सरकार को राजस्व में बड़ी हानि से बचाने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।
अब इस प्रकरण के सामने आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि व्यापारियों के विरोध और विभागीय कार्रवाई के बीच प्रशासन क्या रुख अपनाता है। बता दें इस कार्रवाई के विरोध में कल 01 जून को सरगुजा व्यापारी संघ ने नगर बंद का आह्वान भी किया है।
Tamil Nadu Accident : तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन वलपरई शुक्रवार को एक भीषण सड़क…
IAF Officer Suicide: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की मौत के…
Malayalam Actor Death : मलयालम टेलीविजन जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई…
IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों…
Box Office King: भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और…
Women Reservation Bill : शतरंज हो या राजनीति, हर चाल बहुत संभलकर चलनी पड़ती है।…
This website uses cookies.