छत्तीसगढ़

Breaking News : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की दबिश

रायपुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं खबर ये भी है कि पूर्व IAS अनिल टूटेजा और IPS आरिफ शेख के घर भी CBI की टीम ने दबिश दी है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है।

बता दें कि आज से 16 दिन पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भूपेश के घर पर दबिश दी थी। यह रेड केवल उनके भिलाई निवास पर ही की गई थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई थी।

टीएस सिंह देव ने X पर किया ट्वीट

https://x.com/ts_singhdeo/status/1904740089349235055?s=46&t=rZzRFtCTeQ4_pTLVK4sAiA

Recent Posts

Naxal Surrender: कौन है 25 लाख का इनामी नक्सली पापा राव? 17 साथियों के साथ बीजापुर में करेगा सरेंडर

Naxal Surrender:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से एक ऐतिहासिक और राहत भरी खबर…

2 hours ago

Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को मिला ईमेल, बजट सत्र में मची खलबली

Delhi Assembly Bomb Threat:  देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने…

2 hours ago

Tonga Earthquake Today: प्रशांत महासागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, टोंगा में सुनामी का अलर्ट

Tonga Earthquake Today: दक्षिण प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित टोंगा द्वीप…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹9,000 तो सोना ₹2,400 से ज्यादा टूटा, क्या खरीदारी का है सही मौका?

Gold Silver Price Today:  वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल और पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल के बीच…

4 hours ago

Share Market Recovery: ‘ब्लैक मंडे’ के बाद ‘सुपर ट्यूजडे’: बाजार में लौटी हरियाली, निवेशकों के खिले चेहरे

Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जबरदस्त वापसी करते हुए निवेशकों के…

4 hours ago

This website uses cookies.