उदयपुर@thetarget365 : सरगुजा जिले के उदयपुर में प्रसिद्ध रामगढ़ राम मंदिर में दर्शन करने आई एक सात वर्षीय बालिका बंदर के हमले से डरकर सीढ़ी से पैर फिसल जाने पर 200 फिट गहरी खाई में जा गिरी। कई घंटों के रेसक्यू ऑपरेशन के बाद बालिका को बचा लिया गया है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है।
जानकारी अनुसार, ग्राम रघुनाथपुर, थाना प्रेमनगर की 7 वर्षीय बालिका नव्या साहू, पिता मिथलेश साहू, गुरुवार सुबह 10 बजे अपनी माता संतोषी साहू और गांव के अन्य रिश्तेदारों राम बाई, यशोदा सहित रामगढ़ उदयपुर दर्शन के लिए पहुंची। परिवार सीढ़ियों तक निजी वाहन से पहुंचा, इसके बाद पैदल चढ़ाई कर राम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सभी जानकी तालाब से आगे बढ़कर चंदन कुंड तक पहुंचे।
दोपहर 12:30 बजे, जब परिवार चंदन कुंड से लौट रहा था, उसी दौरान एक बंदर के हमले से डरकर नव्या का संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए घंटो के अभियान के बाद शाम 5 बजे बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान नव्या के पैर में गंभीर चोट आई और वह डरी-सहमी रही। तत्काल उसे सीएचसी उदयपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रामगढ़ के बैगा अशोक कुमार वरकड़े ने सबसे पहले रस्सी के सहारे खाई में उतरकर बच्ची को संभाला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने रस्से और चैन-पुली की मदद से नव्या को सुरक्षित बाहर निकाला। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू सफल रहा।
रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रहे। मौके पर बन सिंह नेताम, तहसीलदार कमलेश मिरी, थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर, नायब तहसीलदार आकाश गौतम और रेंजर कमलेश राय मौजूद रहे। उनकी तत्परता से बालिका को सुरक्षित बचाया जा सका। फिलहाल नव्या का इलाज जारी है, और डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है।
Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…
Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…
Rupee vs Dollar: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…
Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…
JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…
Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…
This website uses cookies.