रिश्वतखोर जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट गिरफ्तार, 8 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा

अंबिकापुर (thetarget365)। अंबिकापुर पासपोर्ट आफिस में आज एंटी करप्शन टीम (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को 8 हजार रुपए का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया किया है। आरोपी अधिकारी का नाम संकट मोचन राय है। कार्यवाही दोपहर में 1 बजे हुई है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित इसरार अंसारी निवासी दोलंगी, रामचंद्रपुर रामानुजगंज ने बताया कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए वे एक महीने से अंबिकापुर के प्रधान डाकघर स्थिति पासपोर्ट आफिस में आ रहा था। लेकिन पासपोर्ट आफिस के जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय कुछ ना कुछ त्रुटि बताकर एक महीने से पासपोर्ट ऑफिस का चक्कर कटवा रहे थे। इस दौरान संकट मोचन राय ने उनसे पांच-पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी इसरार व अन्य 04 आवेदनकार्ताओं ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में दर्ज कराया। जिसके बाद आज गुरुवार एसीबी अधिकारियों ने दोपहर 01 बजे जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। एसीबी टीम रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

thetarget365

Recent Posts

Sudesh Kumar Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन, राज कपूर के थे बेहद करीबी

Sudesh Kumar Death:  हिंदी सिनेमा के 'गोल्डन इरा' के चमकते सितारे और अपनी सादगीपूर्ण अदाकारी…

11 minutes ago

India Census 2027 : घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जानकारी, जानें सेल्फ-इन्यूमरेशन की पूरी प्रक्रिया

India Census 2027 :  भारत में बहुप्रतीक्षित 'जनगणना 2027' का आगाज हो चुका है और…

14 minutes ago

Manipur Violence : 3 साल, नया CM पर वही हालात, क्या 2029 तक शांत होगा मणिपुर?

Manipur Violence : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा को…

30 minutes ago

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस का शर्मनाक प्रदर्शन, कप्तान हार्दिक पांड्या ने मानी अपनी हार

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई…

35 minutes ago

Tara Aditya Dating : तारा सुतारिया की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, आदित्य रॉय कपूर को कर रही हैं डेट?

Tara Aditya Dating : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्मों से…

39 minutes ago

This website uses cookies.