Phulwarisharif murder : पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद और पुराने प्रेम संबंध के चलते एक 24 वर्षीय युवक रिजवान कुरैशी की हत्या उसकी ही मंझली भाभी शबनम ने कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
रिजवान अपने घर के पहले तल्ले पर बने कमरे में सोया हुआ था। देर रात मंझली भाभी शबनम ने उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब घर की बड़ी भाभी उसे जगाने पहुंचीं, तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो रिजवान का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों के अनुसार, जब रिजवान अविवाहित था, तब उसका अपनी मंझली भाभी शबनम के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन समय रहते बचा लिया गया था। बाद में परिवार के दबाव में आकर रिजवान की शादी हुई, जिसके बाद उसने शबनम से दूरी बना ली।
रिजवान की पत्नी फिलहाल मायके में है। इसी दौरान शबनम ने एक बार फिर रिजवान के साथ रहने की जिद की, लेकिन रिजवान ने इंकार कर दिया। इसी नाराजगी में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना की रात शबनम ने पहले अपने पति शाहबाज कुरैशी को कमरे में बंद कर दिया और फिर ऊपर जाकर रिजवान की हत्या कर दी। आरोपी महिला का पति पशु व्यापारी है जबकि मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।रिजवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.