छत्तीसगढ़

खेत से मटर तोड़ने पर बर्बरता: दो मासूमों को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर–रामानुजगंज जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में मटर तोड़ने की मामूली बात पर दो नन्हे बच्चों को ऐसी क्रूर सजा दी गई, जिसे देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति सिहर उठे। आरोप है कि बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर जमीन पर लिटाया गया और बेरहमी से पिटाई की गई। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

घटना का पूरा विवरण

यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के लढ़ुवा गांव के खूंटी पारा का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले कृष्णनाथ टोप्पो का सात वर्षीय बेटा, जो कक्षा दूसरी में पढ़ता है, अपने दोस्त के साथ रोज की तरह 4 जनवरी को स्कूल जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे खेत में लगे मटर देखकर दोनों बच्चों ने तोड़कर खाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कपिल टोप्पो की नजर उन पर पड़ गई।

आरोप है कि कपिल टोप्पो ने दोनों मासूमों को दौड़कर पकड़ा, घर ले गया और उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद बच्चों को जमीन पर लिटाकर बेरहमी से पीटा गया। बच्चे रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चों को करीब एक घंटे तक इस हालत में रखा गया।

वीडियो बनाकर किया वायरल

घटना की क्रूरता यहीं नहीं थमी। आरोप है कि आरोपी ने बच्चों के साथ की गई मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल राजपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित पिता कृष्णनाथ टोप्पो की ने इसकी लिखित शिकायत राजपुर थाने में की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बच्चों के प्रति बढ़ती असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है। मामूली गलती पर मासूमों के साथ की गई यह बर्बरता हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है।

thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

2 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

2 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

3 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

3 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

3 hours ago

This website uses cookies.