Thetarget365

दिनदहाड़े हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आदतन चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

सूरजपुर @thetarget365 रामानुजनगर क्षेत्र में हाल ही में घटित चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशन में रामानुजनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया है। दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

घटना 11 मई 2025 की है, जब रामानुजनगर निवासी वैभव माहेश्वरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 6 मई को अपने परिवार के साथ निजी कार्य से लखनऊ गए थे और लौटने पर देखा कि घर का पिछला दरवाज़ा टूटा हुआ है। घर का सामान चेक करने पर पाया कि सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी हो चुके हैं।

थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 64/2025 धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्धों की गतिविधियों पर नज़र रखते हुए पुलिस ने शिवप्रसाद साहू उर्फ तन्नू और मिथलेश पाण्डेय उर्फ रवि, दोनों निवासी रामानुजनगर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने 9 मई की रात चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया, जिसमें सोने के 2 नग बाली, 3 नग नाक की फूल्ली, 2 टूटे हुए चैन, चांदी का मंदिर, तुलसी पौधे, पायल, कड़ा, छल्ला, सिक्के, बिछिया व मूर्ति का हिस्सा शामिल है। घटना में प्रयुक्त पेचकश और चाभी भी जब्त की गई।

दोनों आरोपियों की उम्र 20 वर्ष है और ये पूर्व में भी दो चोरी मामलों में चालान हो चुके हैं। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी राजेन्द्र साहू, एएसआई मनोज पोर्ते, आरक्षक दीपक यादव, सैनिक देवचंद पाण्डेय, पंकज पटेल और रजनीश पटेल की अहम भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

10 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

10 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

10 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

10 hours ago

This website uses cookies.