Thetarget365

बिना हेलमेट पकड़े गए भाजपा पार्षद, सत्ता के अहंकार की खुली दबंगई

चिरमिरी @thetarget365 नगर निगम चिरमिरी के वार्ड नम्बर 10 के भाजपा पार्षद की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। रविवार को ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए पार्षद को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रोका।

जब ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के अनुसार चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की, तो पार्षद ने अपना राजनीतिक रसूख दिखाते हुए पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्षद ने सत्ता की धौंस दिखाते हुए सड़क पर ही हंगामा किया और अधिकारियों को खुलेआम धमकाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को आम जनता के लिए उदाहरण बनना चाहिए, लेकिन यहां कानून तोड़ने वाले ही कानून के रखवाले को धमकाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न उठता है: क्या राजनीति का संरक्षण कानून से ऊपर है? आम जनता ऐसे प्रतिनिधियों से क्या उम्मीद करे?

भाजपा पार्षद की दादागिरी पर गरजे कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा, बोले –‘कानून का नहीं, सत्ता का डर दिखा रहे हैं भाजपा नेता’

नगर निगम चिरमिरी के वार्ड नंबर 10 के भाजपा पार्षद द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने और ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करने की घटना पर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने भाजपा पार्षद की दबंगई की तीखी आलोचना करते हुए इसे ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया।

सौरव मिश्रा ने वीडियो जारी कर के कहा, “भाजपा के जनप्रतिनिधि खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। यह घटना सिर्फ हेलमेट न पहनने की नहीं है, बल्कि सत्ता के घमंड में नियम-कानून को पैरों तले रौंदने की मानसिकता की मिसाल है। भाजपा पार्षद की इस दादागिरी को जनता माफ नहीं करेगी।”

उन्होंने पुलिस प्रशासन से पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच करने की मांग की। इस पूरे मामले ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है। जनता के बीच भी इस बात को लेकर आक्रोश है कि जनप्रतिनिधि जब खुद ही नियमों को तोड़ें और फिर सत्ता का रौब दिखाएं, तो कानून व्यवस्था का क्या होगा?

thetarget365

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ₹3 का झटका आ चुका

Petrol Diesel Price Hike :  देशभर में ईंधन की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी…

5 minutes ago

Gaza Flotilla 2026 : गाजा नाकेबंदी तोड़ने निकला 50 नावों का कारवां, इजरायल के सामने बड़ी चुनौती

Gaza Flotilla 2026 : इजरायल द्वारा गाजा पट्टी की कड़ाई से की गई नौसैनिक नाकेबंदी…

14 minutes ago

Mumbra Murder Case : लापता इंजीनियर की लाश ड्रम में मिलने से सनसनी, जानिए खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

Mumbra Murder Case :  उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…

27 minutes ago

Siliguri Bulldozer Drive : बंगाल में दिखेगा योगी मॉडल, सिलीगुड़ी में अवैध कब्जों पर चलेंगे यूपी के बुलडोजर

Siliguri Bulldozer Drive : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही…

31 minutes ago

Trump Xi Jinping US Decline : शी जिनपिंग के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बाइडेन काल में हुआ अमेरिका का पतन

Trump Xi Jinping US Decline : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के महत्वपूर्ण…

38 minutes ago

This website uses cookies.