Bihar Crime
Bihar Crime: बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ शादी की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत स्थित मल्लाह टोला में जयमाला की रस्म चल रही थी। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे के सामने खड़े थे, तभी एक नकाबपोश युवक भीड़ को चीरते हुए स्टेज पर चढ़ा और 18 वर्षीय दुल्हन आरती कुमारी के पेट में सरेआम गोली मार दी। तेज बज रहे डीजे के गानों के शोर में गोली की आवाज तो दब गई, लेकिन जैसे ही आरती लहूलुहान होकर स्टेज पर गिरी, पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर बक्सर सदर अस्पताल भागे। रास्ते में दर्द से तड़पती दुल्हन बार-बार अपने पेट की चोट दिखाती रही और हमलावर का नाम लेती रही। उसने स्पष्ट रूप से कहा, “दीनबंधु ने मुझे गोली मार दी है।” अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी (बनारस) रेफर कर दिया। डीएसपी गौरव पांडेय के अनुसार, वाराणसी में इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के आखिरी बयान को आधार बनाकर मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।
घटना का मुख्य आरोपी दीनबंधु चौधरी दुल्हन का पड़ोसी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच इस मामले को लेकर अलग-अलग राय है। लड़की के परिवार का दावा है कि दीनबंधु उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था और जबरन शादी का दबाव बनाता था। आरती की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव में तय हुई थी, जिससे वह नाराज था। वहीं, कुछ स्थानीय युवकों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल भी आरती की शादी कहीं और तय हुई थी, लेकिन दीनबंधु ने लड़के वालों को फोन कर वह रिश्ता तुड़वा दिया था।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी दीनबंधु के पिता रमाशंकर चौधरी ने गहरा दुख और अफसोस जताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अपने बेटे के इस प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रमाशंकर ने भावुक होते हुए कहा, “अगर मुझे जरा भी अंदाजा होता कि मेरा बेटा उस लड़की से प्यार करता है, तो मैं समाज और पुलिस-प्रशासन के सामने हाथ जोड़कर उन दोनों की शादी करा देता। ऐसी नौबत ही नहीं आती कि किसी की जान चली जाए और मेरा बेटा अपराधी बन जाए।” फिलहाल घटना के बाद से ही दीनबंधु फरार है।
वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन आरोपी के घर को खाली कराकर उसे सील कर दिया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही, शादी के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावर के भागने के रास्ते और मददगारों का पता लगाया जा सके।
Read More: Twin Marriage: तेलंगाना में अनोखी शादी, दो जुड़वां भाइयों ने दो जुड़वां बहनों संग लिए सात फेरे
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.