Cabinet Expansion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीनों नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।













