साय मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, बोले– मुख्यमंत्री की नहीं चली, अडानी और संघ की चली

CG Politics : छत्तीसगढ़ की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बार के विस्तार में मुख्यमंत्री की नहीं चली, बल्कि अडानी, संघ और चुनावी सौदेबाजी ने तय किया कि कौन मंत्री बनेगा। बैज का दावा है कि इससे भाजपा में असंतोष और अंर्तकलह और गहराने वाली है, जो सरकार की स्थिरता पर भी सवाल खड़े करता है।

ads

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय मंत्रिमंडल का अंततः विस्तार हो गया, तीन नये मंत्री बनाये गये है। तीनों नये मंत्रियों को मैं बधाई और शुभकामनायें देता हूं। किसे मंत्री बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ, बनाये गये तीनों मंत्रियों में से कोई भी मुख्यमंत्री का पसंद का नहीं है।

Adst

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि एक मंत्री अडानी की पसंद पर बनाये गये या कह सकते है अडानी के दबाव पर बनाये गये। एक मंत्री संघ की पसंद पर बनाये गये, उनके पिता संघ के बड़े पदाधिकारी रह चुके है। एक मंत्री विधानसभा चुनाव के समय की गयी राजनैतिक सौदेबाजी के कारण बनाये गये। कुल मिलाकर साय मंत्रिमंडल के विस्तार साय जी की ही नहीं चली।

बैज ने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 13 सदस्यी मंत्रिमंडल होता रहा है। इस बार परंपरा को तोड़कर 14 सदस्यी मंत्रिमंडल हो गया है। एक मंत्री की संख्या बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ विधायक असंतुष्ट है। वरिष्ठता और अनुभव तथा जनाधार भाजपा में गुनाह हो गया है, चार-पांच-छह बार के विधायकों की उपेक्षा हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जो विधायक विधानसभा में बेहतरीन परफार्मेंस करते है जो राजनीति में सक्रिय है शारीरिक रूप से मजबूत है उन अनुभवी विधायकों को भी दरकिनार कर दिया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भाजपा में अंर्तकलह और अधिक बढ़ने वाला है। यह भी तय है कि इसी अंर्तकलह के यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। कभी भी वरिष्ठ विधायक बगावत करेंगे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.