Chhattisgarh cabinet meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें खनिज संस्थान न्यास के नियमों में संशोधन, रेत खनन के नए नियम, कृषि भूमि मूल्यांकन की नई व्यवस्था और नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट अकादमी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
भारत सरकार के खान मंत्रालय और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 की संशोधित गाइडलाइन के अनुरूप छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन को मंजूरी दी गई। अब न्यास की राशि का कम से कम 70 प्रतिशत हिस्सा पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला-बाल कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, आवास और पशुपालन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा।
रेत खनन में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए मंत्रिपरिषद ने पुराने नियमों को निरस्त कर ‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025’ लागू करने का निर्णय लिया। इसके तहत रेत खदानों का आवंटन अब ई-नीलामी के जरिए होगा, जिससे अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जा सकेगी। इस कदम से आम जनता को उचित दर पर रेत उपलब्ध होने के साथ ही पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होगा और राजस्व में वृद्धि होगी।
कृषि भूमि के बाजार मूल्य दर निर्धारण में भी संशोधन को मंजूरी दी गई। अब ग्रामीण कृषि भूमि का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जाएगा। इससे 500 वर्गमीटर तक के भूखंड की अलग दर की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की परिवर्तित भूमि के मूल्यांकन में सिंचित भूमि के ढाई गुना दर का प्रावधान भी समाप्त कर दिया गया है। यह व्यवस्था भारतमाला परियोजना और बिलासपुर के अरपा-भैंसाझार जैसी परियोजनाओं में सामने आई अनियमितताओं को रोकने में मददगार होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को नवा रायपुर (अटल नगर) के सेक्टर-3, ग्राम परसदा में 7.96 एकड़ भूमि आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यहां अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य के युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इससे छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने का मौका मिलेगा और राज्य को क्रिकेट के क्षेत्र में नई पहचान हासिल होगी।
Read More : Mahadev Satta app : महादेव सट्टा पर गरजे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बोले- “सट्टे का कारोबार बंद होना चाहिए”
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन टूर्नामेंट…
JD Vance Iran War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के खिलाफ…
Mojtaba Khamenei Secret: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य और कूटनीतिक संघर्ष के…
Israel Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी महायुद्ध अब अपने 18वें दिन में प्रवेश…
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चित सुरक्षा स्थितियों ने अंतरराष्ट्रीय…
Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ…
This website uses cookies.