कार्मेल स्कूल बास्केटबॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय पर जीता स्वर्ण पदक

इंडो नेपाल इनविटेशनल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में कार्मेल स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

अंबिकापुर (thetarget365)। नगर के कार्मेल स्कूल के 16 छात्राओं ने इंडो नेपाल इनविटेशनल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह बास्केटबॉल प्रतियोगिता 17 से 20 अप्रैल 2024 को भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद् के सहयोग से पोखरा, नेपाल में आयोजित किया गया था। इस खेल में कार्मेल स्कूल की 16 छात्राएं जेसिका केरकेट्टा, एंजेल लकड़ा, वैष्णवी गुप्ता, अंकिता इवेंजलीन मिंज, साधना मिंज, सानवी तिर्की, ऐश्वर्या अग्रवाल, प्राशी कुजूर, प्रतिभा कुजूर, हिमांशी खाखा, अदिति अग्रवाल, शेर्रिन तिर्की, नूतन बरवा, सिफा शारोन लकड़ा, तनीषा सिंह और इकरा खान ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

    इस उपलब्धि से विद्यालय की प्राचार्या अत्यंत उत्साहित थीं। उन्होंने खेल शिक्षिका और ऑफिशियल कोच सुश्री मरियम एडगी के निरंतर प्रयासों और समर्पण की सराहना की साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दिया। प्राचार्या ने सभी छात्राओं से कहा कि वे किसी भी क्षेत्र में, जहां वे खुद को उत्कृष्ट मानते हैं, अपना सौ प्रतिशत योगदान दें। हमेशा इसी समर्पण भाव से हर क्षेत्र में ऊचाइयों को हासिल करते रहें। अपनी सुपुत्री के उपलब्धि से प्रफुल्लित एक अभिभावक ने भी मंच पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं को उनके इस अंतरराष्ट्रीय पटल पर उपलब्धि के लिए बधाई दिया। उन्होंने इसके लिए प्राचार्या एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया।

thetarget365

Recent Posts

Mahasamund Murder Case: महासमुंद में मूकबधिर युवती की बेरहमी से हत्या, शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचला सिर

Mahasamund Murder Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक…

5 minutes ago

Bengal Election 2026: लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री की चर्चा तेज, चुनाव आयोग ने जारी की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट

Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के साथ ही…

9 minutes ago

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी, 9 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक

Gold Silver Price Today:  घरेलू सराफा बाजार में पिछले नौ दिनों से जारी गिरावट का…

12 minutes ago

RCB New Owner: कौन हैं आर्यमान बिड़ला? जिन्हें बनाया गया है दुनिया की सबसे महंगी टीम का बॉस

RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगाज़ से पहले क्रिकेट जगत से…

57 minutes ago

This website uses cookies.