Mahasamund Murder Case
Mahasamund Murder Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय मूकबधिर प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसे पता चला कि युवती गर्भवती हो गई है, तो उसने सामाजिक बदनामी और जिम्मेदारी के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी लोकनाथ पटेल (27) और पीड़ित युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से युवती की तबीयत खराब रहने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हुई जांच में पता चला कि युवती दो महीने की गर्भवती है। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी। घर लौटने के बाद युवती काफी परेशान थी और उसने उसी रात अपने बॉयफ्रेंड लोकनाथ से मिलने का फैसला किया।
घटना वाली रात जब युवती घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में लोकनाथ से मिलने पहुंची, तो उसने इशारों के जरिए अपने गर्भवती होने की बात उसे बताई। युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन लोकनाथ शादी करने के बजाय इस रिश्ते से पीछा छुड़ाना चाहता था। उसे डर था कि अगर यह बात गांव में फैली तो उसकी भारी बदनामी होगी। इसी खौफ में उसने पास पड़े एक भारी पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी लाश को खेत में फेंककर फरार हो गया।
मंगलवार सुबह जब युवती का खून से लथपथ शव खेत में मिला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बसना थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पिता ने लोकनाथ पटेल के साथ युवती के संबंधों का अंदेशा जताया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
शुरुआत में लोकनाथ पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था और प्रेगनेंसी की बात सुनकर वह घबरा गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर मूकबधिर और दिव्यांगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Cockroach Strength : साल 2008 में आई हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'वॉल-ई' (Wall-E) में…
Alka Lamba Convicted : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की…
Cockroach Janta Party : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकान्त के एक मौखिक बयान से…
Padma Awards : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों को लेकर नई…
Khairagarh News : छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने…
IPL 2026 Controversy : क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों, भारत के रन-मशीन विराट…
This website uses cookies.