Surajpur News : सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ापारा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप में शराब के नशे में उत्पात मचाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, सनरूफ खोलकर गाना बजाते हुए हंगामा करने और कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन कारें जब्त कर ली हैं।
28 फरवरी 2026 की रात थाना झिलमिली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक खाड़ापारा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप में शराब के नशे में विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां निर्मल जायसवाल (29 वर्ष), प्रीतम दुबे (35 वर्ष) और सूरज सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम बड़सरा शराब के नशे में उत्पात मचाते मिले। इनके साथ अजय चक्रधारी (32 वर्ष) भी बलेनो कार क्रमांक सीजी 15 ईसी 8112 से मौके पर पहुंचा था।
मुलाहिजा के बाद शराब सेवन की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36-च (2) के तहत अपराध क्रमांक 41/26 पंजीबद्ध किया गया, वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने पर अजय चक्रधारी के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
घटना के दूसरे प्रकरण में पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल राजवाड़े ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कार क्रमांक सीजी 29 एफ 9996 के चालक अजय चक्रधारी अपने साथियों के साथ तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए परिसर में घुसा। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 296, 115(2), 351(3), 3(5) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तीसरे मामले में कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को भी अजय चक्रधारी ने पेट्रोल पंप में तेज रफ्तार से कार लाकर दरवाजे खोल दिए और सनरूफ से बाहर निकलकर गाना बजाते हुए हल्ला-गुल्ला किया था। इस मामले में धारा 281, 296, 3(5) बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 201 के तहत अपराध क्रमांक 43/26 दर्ज किया गया।
प्रशांत कुमार ठाकुर डीआईजी व एसएसपी, सूरजपुर के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना झिलमिली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन कारें जब्त कर ली हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
Lord Parshurama Biography : सनातन धर्म में भगवान परशुराम का व्यक्तित्व अत्यंत तेजस्वी और शौर्य…
Women Reservation Bill : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान योगी…
Javelin Controversy: भारत में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले…
Mahabharat Bheem: भारतीय इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे असाधारण व्यक्तित्व दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी…
This website uses cookies.