बलरामपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली छह छात्राओं ने स्कूल के सहायक शिक्षक मो. शाहिद पर छेड़छाड़ (Bad Touch) का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक ने उनके साथ कई बार अश्लील हरकतें की और उन्हें बैड टच किया।
छात्राओं ने इस घटना की जानकारी हॉस्टल वार्डन और स्कूल के हेडमास्टर मो. इसराइल अली को दी थी। हेडमास्टर ने इस मामले में एक बैठक भी ली थी, लेकिन पुलिस या अन्य अधिकारियों को इस बारे में सूचित नहीं किया।
जब छात्राओं के परिजन हॉस्टल में उनसे मिलने आए तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। परिजनों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत मिलने पर रामानुजगंज बीईओ सदानंद कुशवाहा ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं का बयान दर्ज किया।
बीईओ ने बताया कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हेडमास्टर ने भी माना है कि तीन छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सीजन का आगाज हो चुका है…
Israel-Iran War : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने अब एक नया और खतरनाक मोड़…
Radish Farming : आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के पुराने तौर-तरीकों को पीछे…
Rahul Arunoday Banerjee Death : बंगाली सिनेमा और टेलीविजन जगत से एक अत्यंत दुखद और…
Ambikapur to Delhi Flight : उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…
This website uses cookies.