राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250kg का रोवर…

नई दिल्ली @thetarget365 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चांद पर रिसर्च करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंजूरी दे दी है। सरकार ने हाल ही में ये बड़ा फैसला किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी.नारायणन ने इस बात की जानकारी दी है।

इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि भारत का चंद्रयान-4 मिशन कब तक लॉन्च किया जाएगा।

जापान की मदद से लॉन्च होगा मिशन

इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया- ”बस तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। हम इसे जापान के सहयोग से करेंगे।” उन्होंने बताया कि भारत के चंद्रयान-5 मिशन के तहत, चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा।

कब लॉन्च होगा चंद्रयान-4?

इसरो के अध्यक्ष वी.नारायणन ने रविवार को इस बात की जानकारी दे दी है कि चंद्रयान-4 मिशन कब लॉन्च होगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि संभावना है कि चंद्रयान-4 को साल 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया है कि चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा से इकट्ठा किए गए नमूनों को वापस लाना है।

आपको बता दें कि भारत के चंद्रयान मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह का अध्ययन करना है। इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलोग्राम का रोवर ‘प्रज्ञान’ ले जाया गया था। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की थी।

Recent Posts

UP Weather : यूपी में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 15 मौतें, 38 जिलों में अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है, जहां…

2 hours ago

Chhattisgarh CSMCL Scam : CSMCL में 182 करोड़ का खेल, ईओडब्ल्यू के शिकंजे में कैसे फंसा उदय राव?

Chhattisgarh CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन…

2 hours ago

Suvendu Adhikari Decision : शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और सीबीआई जांच को हरी झंडी

Suvendu Adhikari Decision :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक युगांतरकारी बदलाव देखने को मिल…

2 hours ago

Tamil Nadu floor test : अन्नाद्रमुक में बड़ी बगावत, बागी नेताओं पर ईपीएस ने की बड़ी कार्रवाई

Tamil Nadu floor test : तमिलनाडु विधानसभा में आज हुए फ्लोर टेस्ट (विश्वास मत) ने…

2 hours ago

Kerala new CM : केरल का नया मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस आलाकमान का दिल्ली में मंथन, कल होगा बड़ा फैसला

Kerala new CM :  केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण भारत में कांग्रेस…

2 hours ago

Amul milk price hike : अमूल दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, कल से देशभर में लागू होंगे नए दाम

Amul milk price hike :  देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी 'अमूल' (Amul) ने आम…

3 hours ago

This website uses cookies.