ताज़ा खबर

Central Jail Ambikapur : केंद्रीय जेल से वायरल वीडियो पर मचा बवाल, जेल अधीक्षक ने एसपी को लिखा पत्र

Central Jail Ambikapur : केंद्रीय जेल अंबिकापुर के वायरल वीडियो ने पूरे पुलिस और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मारपीट के मामले में गिरफ्तार और जिलाबदर घोषित आरोपी अंश पंडित उर्फ जय आदित्य तिवारी को जेल परिसर के भीतर, मुख्य द्वार के पास मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है।

इस वायरल वीडियो के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया है। केंद्रीय जेल अधीक्षक, अंबिकापुर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पत्र जारी कर उचित पहल करने का आग्रह किया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि “जेल परिसर प्रतिबंधित क्षेत्र की श्रेणी में आता है, जहाँ मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो इसका प्रमाण है।”

अधीक्षक ने स्पष्ट लिखा है कि इस घटना से पुलिस और जेल प्रशासन दोनों की छवि धूमिल हुई है और यह स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था के विपरीत है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि नव प्रवेश बंदियों को जेल में लाने वाले पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियां दोबारा न हों।

इस पत्र की एक प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा संभाग को भी भेजी गई है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाज़ लगाया जा सकता है। फिलहाल, सोशल मीडिया में वायरल यह वीडियो शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिबंधित जेल क्षेत्र में एक आरोपी के हाथ में मोबाइल आखिर कैसे पहुंचा?

जेल और पुलिस प्रशासन दोनों अब इस घटना की आंतरिक जांच की तैयारी में जुट गए हैं।

Read More :

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

5 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

5 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

6 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

6 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

6 hours ago

This website uses cookies.