ताज़ा खबर

Central Jail Ambikapur : जेल कैंपस में आरोपी का मोबाइल पर बातचीत करते वीडियो वायरल, पुलिस संरक्षण पर उठे सवाल

Central Jail Ambikapur : केंद्रीय जेल अंबिकापुर के परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और जेल प्रबंधन दोनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में मारपीट के मामले में गिरफ्तार और जिलाबदर घोषित आरोपी अंश पंडित को जेल परिसर के भीतर, मुख्य गेट के पास मोबाइल फोन पर आराम से बात करते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, दीपावली के दिन शहर के बौरीपारा स्थित एएसआई के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में अंश पंडित और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को जेल दाखिल करने के लिए कोतवाली पुलिस टीम केंद्रीय जेल पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी का यह वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह बिना किसी रोक-टोक के मोबाइल पर बातचीत करता नजर आ रहा है।

यह वीडियो सामने आने के बाद न केवल कानून व्यवस्था, बल्कि जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आमतौर पर जेल एक उच्च सुरक्षा क्षेत्र माना जाता है, जहां मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे में आरोपी द्वारा जेल के मुख्य द्वार के भीतर मोबाइल से बात करना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही या पुलिस संरक्षण का मामला सामने आया है।

घटना का संज्ञान लेते हुए आईजी सरगुजा रेंज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आईजी ने जेल अधीक्षक से इस बात पर जवाब तलब किया है कि जेल परिसर के अंदर आरोपी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों ने उस समय कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अंश पंडित का नाम पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है। शहर में उसकी सक्रियता और कथित रूप से कुछ पुलिसकर्मियों से करीबी संबंधों की चर्चा आम रही है। अब जेल कैंपस में उसकी यह करतूत इस बात को और बल देती है कि प्रभावशाली अपराधियों को कहीं न कहीं तंत्र का मौन समर्थन मिल रहा है।

फिलहाल आईजी स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन इस घटना ने सरगुजा में पुलिस और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा अविश्वास पैदा कर दिया है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

4 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

4 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

5 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

5 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

5 hours ago

This website uses cookies.