सीईओ विवाद: पंचायत प्रतिनिधियों ने दी बुधवार को जनपद कार्यालय में तालाबंदी करने चेतावनी

Pratappur News : सूरजपुर जिले की जनपद पंचायत प्रतापपुर में स्थानांतरित होकर आए न‌ए सीईओ को एक माह बाद भी प्रभार नहीं मिलने के विवाद ने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। सरपंच संघ के आंदोलन में अब जनपद सदस्य भी शामिल हो गए हैं। स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं होने से आक्रोशित सरपंच संघ और जनपद सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप 17 सितंबर बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने चेतावनी दी है। इस आशय की पूर्व सूचना थाने में भी दी गई है। बता दें कि जनपद पंचायत प्रतापपुर में स्थानांतरित होकर आए न‌ए सीईओ जयगोविंद गुप्ता को प्रभार दिलाने के लिए सरपंच संघ लगातार आंदोलन कर रहा है। क‌ई बार धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। कलेक्टर से लेकर जिला पंचायत सीईओ को भी क‌ई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है। बावजूद इसके तत्कालीन प्रभारी सीईओ नृपेन्द्र सिंह जिनका की मूल पद अतिरिक्त उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सूरजपुर है, वे स्थानांतरित होने के एक माह बाद भी न‌ए सीईओ जयगोविंद गुप्ता को अपना प्रभार सौंपने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण प्रशासन द्वारा जारी तत्काल प्रभावशील स्थानांतरण आदेश महज एक मजाक बनकर रह गया है। मंगलवार को सरपंच संघ व जनपद सदस्यों द्वारा एसडीएम कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 14 अगस्त को सूरजपुर कलेक्टर एस जयवर्धन ने एक आदेश जारी कर प्रतापपुर जनपद के प्रभारी सीईओ नृपेन्द्र सिंह का स्थानांतरण किया था। उनके स्थान पर स्थाई सीईओ जयगोविंद गुप्ता को पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद सीईओ गुप्ता ने आदेश का पालन करते हुए 16 अगस्त को प्रतापपुर जनपद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। पर एक माह बीत जाने के बाद भी उन्हें तत्कालीन प्रभारी सीईओ नृपेन्द्र सिंह अपना प्रभार नहीं दे रहे हैं। वे आए दिन कोई न कोई बहाना कर प्रभार देने से मना कर देते हैं। न‌ए सीईओ को प्रभार नहीं मिलने से जनपद की 101 ग्राम पंचायतों के कार्य पूर्णतः बाधित हो चुके हैं। न तो पंचायतों में कोई विकास कार्य हो पा रहा है और न ग्रामीणों के ही जरुरी कार्य हो पा रहे हैं। न‌ए सीईओ को प्रभार दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को क‌ई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। जिला प्रशासन के इस उदासीन रवैए के कारण जनता द्वारा चुने गए पंचायत प्रतिनिधि त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए अब सर्वसम्मति से जनपद पंचायत कार्यालय में ताला जड़ने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन में सरपंच संघ व जनपद सदस्यों ने बुधवार को जनपद कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

Pratappur News : सूरजपुर जिले की जनपद पंचायत प्रतापपुर में स्थानांतरित होकर आए न‌ए सीईओ को एक माह बाद भी प्रभार नहीं मिलने के विवाद ने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। सरपंच संघ के आंदोलन में अब जनपद सदस्य भी शामिल हो गए हैं। स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं होने से आक्रोशित सरपंच संघ और जनपद सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप 17 सितंबर बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने चेतावनी दी है। इस आशय की पूर्व सूचना थाने में भी दी गई है।

ads
Adst

बता दें कि जनपद पंचायत प्रतापपुर में स्थानांतरित होकर आए न‌ए सीईओ जयगोविंद गुप्ता को प्रभार दिलाने के लिए सरपंच संघ लगातार आंदोलन कर रहा है। क‌ई बार धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। कलेक्टर से लेकर जिला पंचायत सीईओ को भी क‌ई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है। बावजूद इसके तत्कालीन प्रभारी सीईओ नृपेन्द्र सिंह जिनका की मूल पद अतिरिक्त उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सूरजपुर है, वे स्थानांतरित होने के एक माह बाद भी न‌ए सीईओ जयगोविंद गुप्ता को अपना प्रभार सौंपने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण प्रशासन द्वारा जारी तत्काल प्रभावशील स्थानांतरण आदेश महज एक मजाक बनकर रह गया है।

Adst

मंगलवार को सरपंच संघ व जनपद सदस्यों द्वारा एसडीएम कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 14 अगस्त को सूरजपुर कलेक्टर एस जयवर्धन ने एक आदेश जारी कर प्रतापपुर जनपद के प्रभारी सीईओ नृपेन्द्र सिंह का स्थानांतरण किया था। उनके स्थान पर स्थाई सीईओ जयगोविंद गुप्ता को पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद सीईओ गुप्ता ने आदेश का पालन करते हुए 16 अगस्त को प्रतापपुर जनपद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। पर एक माह बीत जाने के बाद भी उन्हें तत्कालीन प्रभारी सीईओ नृपेन्द्र सिंह अपना प्रभार नहीं दे रहे हैं। वे आए दिन कोई न कोई बहाना कर प्रभार देने से मना कर देते हैं।

न‌ए सीईओ को प्रभार नहीं मिलने से जनपद की 101 ग्राम पंचायतों के कार्य पूर्णतः बाधित हो चुके हैं। न तो पंचायतों में कोई विकास कार्य हो पा रहा है और न ग्रामीणों के ही जरुरी कार्य हो पा रहे हैं। न‌ए सीईओ को प्रभार दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को क‌ई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। जिला प्रशासन के इस उदासीन रवैए के कारण जनता द्वारा चुने गए पंचायत प्रतिनिधि त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए अब सर्वसम्मति से जनपद पंचायत कार्यालय में ताला जड़ने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन में सरपंच संघ व जनपद सदस्यों ने बुधवार को जनपद कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst