सोशल मीडिया

CG Breaking : रिश्वतखोर ASI सस्पेंड: चार महीनें से लापता बेटी को खोजने ASI ने मां से मांगी 20 हजार की रिश्वत, SSP ने लिया एक्शन

बिलासपुर @thetarget365 : न्यायधानी बिलासपुर में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पिछले चार महीनें से अपनी लापता नााबलिग बेटी का पता लगाने एक मां थाने का चक्कर लगा रही है। पीड़ित मां की मदद करने के बजाये थाने में पदस्थ एएसआई ने बेटी को खोजकर लाने के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग कर दी। पीड़ित महिला का पैसा देने का वीडियों सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

लाचार मां से रिश्वतखोरी का ये पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है। महिला ने बेटी की तलाश की पर वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है।

बेटी के राजस्थान में होने का पता चलने के बाद पीड़ित मां पुलिस थाने जाकर पुलिस अधकारियों से बेटी को लाने की मिन्नते कर रही थी। इस दौरान महिला से थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने राजस्थान जाने के लिए खर्च लगने की बात कहकर 20 हजार रूपये की डिमांड कर दी। एएसआई ने तर्क दिया कि राजस्थान में जाकर बेटी को ढूंढना पड़ेगा। उसके साथ कम से कम तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने खाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी।

एएसआई के इस डिमांड के बाद महिला ने 20 हजार की रिश्वत दी। जिसका वीडियों भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में महिला पैसे देते हुए नहीं दिख रही है। वीडियो में महिला अपने बेटे से कह रही है कि पैसे देते हुए वीडियो बनाया है या नहीं। जिस पर उसका बेटा कह रहा है कि पैसे देते समय पुलिस वाले ने उसे भगा दिया था, जिसके चलते वो वीडियो नहीं बना पाया।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने महिला से पैसे लेने वाले एएसआई हेमंत पाटले को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटेच कर दिया है।

Recent Posts

Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम पुलिस के मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत

Pawan Khera Bail :  भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

3 hours ago

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

4 hours ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

4 hours ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

4 hours ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

4 hours ago

This website uses cookies.