छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित

रायपुर@thetarget365 : महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताओं के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आशय का आदेश विभाग ने जारी कर दिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विगत 15 अप्रैल को बालोद दौरे के दौरान शासकीय योजनाओं एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। श्रीमती राजवाड़े के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि यह अपेक्षित था कि वह स्वयं मंत्री के दौरे के समय उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की प्रगति प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में फर्जी उपस्थिति दर्ज, पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां, सखी वन स्टॉप सेंटर की निष्क्रियता और करकाभांठ केंद्र में गंदगी जैसे कई गंभीर मुद्दे सामने आए। साथ ही, विभागीय बैठकों में नियमित अनुपस्थिति का आरोप भी टंडन पर है।

इन सभी खामियों को गंभीर मानते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नतीजतन, किशन टंडन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित कर, निलंबन अवधि में महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Recent Posts

Raipur Mekahara News: मेकाहारा अस्पताल से उम्रकैद का कैदी फरार; पुलिस महकमे में हड़कंप, 2 प्रहरी सस्पेंड और पूरे शहर में नाकेबंदी

Raipur Mekahara News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, डॉ. भीमराव अंबेडकर…

21 minutes ago

Raigarh Crime News: रायगढ़ में ‘काले सोने’ की खेती का बड़ा भंडाफोड़; 2 करोड़ की अफीम जब्त, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला इन दिनों नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

23 minutes ago

Sambar Deer Facts : एक छोटी कार जितना वजन: जानिए क्यों सांभर को कहते हैं जंगल का योद्धा?

Sambar Deer Facts : भारत के घने और हरे-भरे जंगलों में प्रकृति ने कई विचित्र…

26 minutes ago

Modi Trump Call : मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी, क्या भारत बनेगा ईरान और इजरायल के बीच मध्यस्थ?

Modi Trump Call : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

Kashi Tripti Pea: 40% कचरा अब बनेगा स्वाद! जानिए मटर की उस किस्म के बारे में जो बदल देगी रसोई

Kashi Tripti Pea:  अमूमन जब हम रसोई में मटर का उपयोग करते हैं, तो दानों…

1 hour ago

Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के कद्दावर युवा नेता अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में शामिल

Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही राज्य की…

2 hours ago

This website uses cookies.