रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई शराब दरों की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी। एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपए की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपए तक की राहत मिलेगी।
बता दें कि 2 मार्च, 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिसमें अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को खत्म करने का फैसला भी शामिल था, जिसके बाद शराब की नई दरें घोषित की गई हैं।
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित की जा सके। 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया। इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया।
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, यूएसएल और रेड लेबल जैसे बड़े विदेशी ब्रांड को अप्रूवल नहीं मिला है। इसके अलावा, बीरा ब्रांड की बीयर भी छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगी। राज्य में सबसे ज्यादा बिक्री पौव्वा शराब की होती है, लेकिन इंटरनेशनल ब्रांड्स के बजाय लोकल ब्रांड के साथ ज्यादा कीमत में एग्रीमेंट किए गए हैं।
बता दें कि 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में आबकारी विभाग ने इस साल 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं।
Petrol-Diesel Price : देश की जनता जिस महंगाई के डर से सहमी हुई थी, आखिरकार…
Elderly Health Care : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी…
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
This website uses cookies.