छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: रायपुर पुलिस ने साइबर अपराध पर की बड़ी कार्रवाई, 101 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर@thetarget365 : पुलिस और साइबर रेंज की संयुक्त टीम ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले 101 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की जांच की, जिनमें डेढ़ करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला।

आरोपियों पर आरोप है कि वे अपने या दूसरों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में मदद करते थे। गिरफ्तार किए गए लोगों के खातों में 1.06 करोड़ रुपये होल्ड कर दिए गए हैं, जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों के पीड़ितों को वापस किया जाएगा। इस मामले में रायपुर के अलग-अलग थानों,टिकरापारा, सिविल लाइन, गंज, कोतवाली और आजाद चौकमें एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की 20 टीमें बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये बैंक खाते ठगी, गूगल टास्क, टेलीग्राम टास्क, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप और क्रिप्टोकरेंसी जैसे साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देशभर के थानों में 930 साइबर क्राइम केस दर्ज हैं, जबकि कुछ पर हत्या, बलवा, जुआ और NDPS एक्ट के तहत भी मामले लंबित हैं। इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

अंबिकापुर नगर निगम का नवाचार, मलबे से कमाई और स्वच्छता की नई पहल। देखें वीडियो 👇

Recent Posts

PBKS vs MI Result : मुंबई की जीत ने पंजाब को मझधार में छोड़ा, जानें प्लेऑफ के लिए अब क्या है समीकरण

PBKS vs MI Result :  आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…

59 minutes ago

Modi Cabinet 2.0: 21 मई की बैठक में बड़े बदलाव के संकेत, देश के लिए तैयार हो रहा है बचत का नया फॉर्मूला

Modi Cabinet 2.0:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…

1 hour ago

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर भारी पड़ सकती है एक चूक, तेल चढ़ाने का सही तरीका जानें

Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…

1 hour ago

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

2 hours ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

10 hours ago

This website uses cookies.