छत्तीसगढ़

CG News: अब जमींन रजिस्ट्री होते ही आटोमेटिक होगा नामांतरण, तहसीलदारों से छीना गया अधिकार, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

रायपुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर जमीन रजिस्ट्री के साथ ही आटोमेटिक नामांतरण की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत अब खरीदी-बिक्री के बाद तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि रजिस्ट्री होते ही नामांतरण की प्रक्रिया स्वत: पूर्ण हो जाएगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के हस्ताक्षर से जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 24(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत तहसीलदार को नामांतरण के जो अधिकार प्राप्त थे, वे अब जिले के रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार को दे दिए गए हैं।

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

सरकार के इस फैसले से खासकर किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक उन्हें खरीदी-बिक्री के बाद नामांतरण के लिए तहसीलदार के पास आवेदन देना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया लंबी और जटिल हो जाती थी। कई बार नामांतरण लंबित रहने के कारण समर्थन मूल्य पर धान बेचने में भी दिक्कत आती थी। बंटवारे के बाद जमीन का नाम अपने नाम पर नहीं होने के कारण किसान को किसी और के नाम से धान बेचना पड़ता था, जिससे विवाद की स्थिति बनती थी।

फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

राज्य में लंबे समय से राजस्व दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की शिकायतें मिलती रही हैं। फर्जी रजिस्ट्री कराकर राजस्व अमले की मिलीभगत से नामांतरण करा लिया जाता था। सरकार की नई व्यवस्था से इस तरह के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा और वास्तविक भूमि स्वामियों को उनके अधिकार प्राप्त होंगे।

राज्य सरकार का यह कदम न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में सराहनीय है, बल्कि यह भूमि संबंधी विवादों और फर्जीवाड़ों को रोकने में भी प्रभावी साबित होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को त्वरित राहत मिलेगी।

Recent Posts

Bangladeshi Infiltration : बांग्लादेशी सांसद के बयान पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बंगाल चुनाव में बढ़ा सियासी पारा

Bangladeshi Infiltration : भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल…

17 minutes ago

GST Collection April 2026 : जीएसटी कलेक्शन ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, अप्रैल की कमाई देख दुनिया रह गई दंग

GST Collection April 2026 :  भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत बेहद…

22 minutes ago

Mojtaba Khamenei Health : मुजतबा खामेनेई की सेहत पर बड़ा अपडेट, विदेश मंत्री अब्बास अरागची की कुर्सी खतरे में!

Mojtaba Khamenei Health : ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-प्रमुख…

27 minutes ago

Bengal Politics: स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर शुभेंदु का बड़ा दावा, फोटो शेयर कर घेरा

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 30 अप्रैल की रात एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम…

33 minutes ago

Rahul Gandhi Legal Victory: इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहुल गांधी को राहत, FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

Rahul Gandhi Legal Victory: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल…

1 hour ago

Ujjain Mahakal Excavation : महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, क्या छिपा है सदियों पुराना राज?

Ujjain Mahakal Excavation : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा…

1 hour ago

This website uses cookies.