Thetarget365

CG News : मीडिया प्रबंधन आदेश पर यू-टर्न: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी आदेश किया स्थगित

नवा रायपुर @thetarget365: CG News छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध चिकित्सालयों में मीडिया प्रबंधन को लेकर जारी किए गए आदेश को अचानक स्थगित कर दिया है। विभाग द्वारा 13 जून 2025 को एक आदेश जारी कर मीडिया की अस्पतालों में रिपोर्टिंग और प्रवेश को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए थे, जिससे पत्रकारों और मीडिया संस्थानों में व्यापक असंतोष देखने को मिला था।

अब 21 जून को जारी संशोधित पत्र (कमांक GENCOR-35-2240/2025-MED) के अनुसार, पूर्व के आदेश को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू द्वारा जारी किया गया। पत्र में प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व आदेश पर कोई कार्रवाई न करें।

इस प्रकरण को लेकर पत्रकार संगठनों द्वारा विरोध प्रकट किए जाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस की स्वतंत्रता के अधिकार की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। फिलहाल, नए प्रोटोकॉल को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार अब इस मुद्दे पर पुनर्विचार की स्थिति में है।

Read More  : World War 3 : शनिदेव ने बदला अपना स्थान, विश्व में परमाणु युद्ध अवश्यंभावी!  600 साल पहले की है ये भविष्यवाणी

thetarget365

Recent Posts

Surajpur crime : सूरजपुर के विश्रामपुर में सड़क किनारे मिली युवती की जली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Surajpur crime :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने…

4 minutes ago

Ambikapur crime : अंबिकापुर में निर्भया जैसी दरिंदगी, महिला से बलात्कार के बाद दरिंदों ने की हत्या

Ambikapur crime :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदय विदारक…

8 minutes ago

Korba News : कोरबा में जूस की बर्फ में निकला मरा हुआ मेंढक, खाद्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और स्वास्थ्य के…

25 minutes ago

Assembly Elections 2026 : विकास की चर्चा गायब, जानिए कैसे अस्मिता के नाम पर बंट रहे वोट

Assembly Elections 2026 : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका…

1 hour ago

This website uses cookies.