छत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारी बारिश, रायपुर में बूंदाबांदी, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

@Thetarget365 :  CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में सुबह से भारी बारिश हो रही है। रायपुर में भी घने बादलों के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और बलरामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, 7 जिलों में बिजली गिरने की पीली चेतावनी जारी की गई है। वहीं, रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और बादलों के कारण राज्य में औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को दुर्ग 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।अगर मानसून की बात करें तो मंगलवार तक यह राज्य के 75 फीसदी हिस्से तक पहुंच चुका है। बुधवार को कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसका सबसे ज्यादा असर अगले कुछ दिनों में सरगुजा में देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटों में औसत वर्षा 19.59 मिमी है

राज्य में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 10 से ज्यादा जिलों में 19.59 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। अभी एक दिन पहले ही कोरबा और रायगढ़ में दोपहर बाद भारी बारिश हुई थी। पिछले 25 दिनों से बस्तर में रुका मानसून रायपुर होते हुए सरगुजा पहुंच गया है।

Read More  : By-Elections : 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू ; 23 जून के नतीजे

Thetarget365

Recent Posts

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

1 hour ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

1 hour ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

1 hour ago

Odisha Bank Skeleton Case : बैंक पहुंचा इंसान नहीं बल्कि कंकाल, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखा पत्र

Odisha Bank Skeleton Case :  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

Surguja Gangrape Case : पीड़ितों से मिलकर भावुक हुईं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, कहा- प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

Surguja Gangrape Case :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए…

2 hours ago

Kanker Blast : खुशियों वाले घर में मातम, सगाई के 15 दिन बाद शहीद हुआ जवान, तिरंगे में लिपटा आया लाल

Kanker Blast : नियति की क्रूरता कई बार इंसान की कल्पना से परे होती है।…

2 hours ago

This website uses cookies.