CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले सात दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। राज्य के लगभग हर हिस्से में मानसून की बारिश हुई है, लेकिन अगले 3 दिनों में मानसूनी हवाओं की गति कम हो सकती है। हालांकि, इसके बाद मानसून फिर से जोर पकड़ लेगा। इस बीच, शनिवार को भी राज्य के 10 जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर बारिश हुई।
सबसे अधिक वर्षा सरगुजा संभाग में दर्ज की गई। जहां औसत वर्षा 70 मिमी दर्ज की गई है। आज (रविवार) सरगुजा संभाग समेत 10 उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य भाग में रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा समेत 10 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, दक्षिणी क्षेत्र के 13 जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की पीली चेतावनी जारी की गई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शुक्रवार को भारी बारिश के कारण सरगुजा-जशपुर के बॉर्डर पर स्थित मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। उनमें से एक महिला का शव मिल गया है। शेष तीनों लोगों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि ये चारों लोग गुरुवार शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच बाढ़ में फंस गए थे। सभी लोग ढोडागांव के निवासी हैं।
वे सभी पुटू (मशरूम) इकट्ठा करने गए थे और वापस आते समय बाढ़ में फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तलाश में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि 19 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून छा गया था। सरगुजा संभाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ गया है।
Read More : Iran-Israel War Entry USA : ईरान-इजराइल युद्ध में शामिल हुआ अमेरिका, ट्रंप ने कहा- अब शांति का समय
NITI Aayog : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च…
Musk vs OpenAI : तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक, एलन…
UPSSSC Forest Guard 2026 : उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं…
LA Mayor Election : अमेरिका की राजनीति में इन दिनों एक और भारतीय नाम तेजी…
UP Peon Relatives : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी…
West Bengal Results : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता…
This website uses cookies.