CGBSE Supplementary Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने नतीजे सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे थे।

कब हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा?
छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। वहीं इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक चली।

ऐसे चेक करें CGBSE 10th-12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए “10वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025” या “12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल दर्ज करें।
“सबमिट” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट को चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
CGBSE 10th Supplementary Result 2025 Direct Link
CGBSE 12th Supplementary Result 2025 Direct Link
ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग
छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से मिलेगी। हालांकि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट भी मान्य रहेगी। 10वीं के छात्र इसका उपयोग 11वीं एडमिशन में कर सकेंगे, जबकि 12वीं पास छात्र ग्रेजुएशन या अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कब आया था मुख्य परीक्षा का रिजल्ट?
सीजी बोर्ड ने 7 मई 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था।
10वीं परीक्षा: 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी।
12वीं परीक्षा: 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
पास प्रतिशत: लड़कियों ने मारी बाज़ी
12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 81.87% छात्र पास हुए थे।
लड़कियां: 84.67% पास
लड़के: 78.07% पास
10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल 3.23 लाख छात्रों में से 2.45 लाख से अधिक सफल हुए थे।
सप्लीमेंट्री परीक्षा का महत्व
सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए वरदान साबित होती है जो मुख्य परीक्षा में कुछ अंकों से पीछे रह जाते हैं। इस परीक्षा के जरिए उन्हें एक और मौका मिलता है ताकि वे शैक्षणिक वर्ष गंवाए बिना अगली कक्षा या उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें।
CGBSE 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 घोषित हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि छात्र ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग एडमिशन में कर सकते हैं और मूल प्रमाणपत्र स्कूल से प्राप्त होंगे।
Read More :VIP Road Accident रायपुर: स्पीडिंग थार कार चकनाचूर, पुलिस जांच में जुटी











