छत्तीसगढ़

Chaitanya Baghel arrest : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को किया गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश

Chaitanya Baghel arrest : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राज्य में चर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, गिरफ्तारी भिलाई में हुई है, हालांकि अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां ED ने उनकी रिमांड मांगेगी।

ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

चैतन्य की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ED दफ्तर के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डराने और बदनाम करने की साजिश है। खास बात यह भी रही कि गिरफ्तारी के दिन ही चैतन्य बघेल का जन्मदिन था।

भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर हमला: “ED को भेजा गया साहेब के इशारे पर”

इस पूरे घटनाक्रम पर भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। तमनार में अडाणी के लिए काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था। लेकिन भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार उनके जन्मदिन पर ED भेजी गई थी, और इस बार उनके बेटे के जन्मदिन पर कार्रवाई की गई।

भूपेश बघेल न डरेगा, न झुकेगा” – पूर्व CM की दो टूक

विधानसभा जाते वक्त बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने “मालिक” को खुश करने के लिए यह कार्रवाई करवाई है। उन्होंने कहा कि वे न झुकेंगे और न ही डरेंगे। उनका कहना है कि अडाणी से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाने से रोकने के लिए ED का सहारा लिया गया है।

2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला, IAS-कारोबारी गठजोड़ पर आरोप

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ED पहले से ही जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। ED की जांच के अनुसार, भूपेश बघेल के शासनकाल में तत्कालीन IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD एपी त्रिपाठी और व्यवसायी अनवर ढेबर ने मिलकर सिंडिकेट बनाया था और घोटाले को अंजाम दिया।

राजनीतिक माहौल गरम, कांग्रेस-भाजपा में तीखी बयानबाज़ी

इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति और गरमा गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अब देखना होगा कि कोर्ट में आगे क्या होता है और यह मुद्दा राज्य की राजनीति को किस दिशा में ले जाता है।

Read More :  Congress protest ED : ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

thetarget365

Recent Posts

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

10 minutes ago

Bemetara Court Verdict : चमत्कार के नाम पर ‘मौत का तांडव’, बेमेतरा कोर्ट के फैसले से कांपे पाखंडी!

Bemetara Court Verdict :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…

15 minutes ago

CM Vishnu Deo Sai Jashpur : जब मुख्यमंत्री ने खुद थामी ‘करनी’, जशपुर के भैंसामुड़ा गांव में दिखा अद्भुत नजारा

CM Vishnu Deo Sai Jashpur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जशपुर…

21 minutes ago

Strong Room Controversy : आसनसोल में ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल, स्ट्रॉन्ग रूम के पास मिली रहस्यमयी गाड़ी

Strong Room Controversy : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घड़ी करीब आते…

29 minutes ago

Hormuz Strait : सऊदी, यूएई और तुर्की का बड़ा दांव, अब हॉर्मुज की जगह यहाँ से होगा व्यापार

Hormuz Strait : मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait…

34 minutes ago

Acharya Pramod Krishnam : आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, ‘नाम से गांधी सरनेम हटा लेना चाहिए’

Acharya Pramod Krishnam :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस…

41 minutes ago

This website uses cookies.