छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून बढ़ने की संभावना!14 जिलों में मौसम का कहर

@Thetarget365 : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून बढ़ने की संभावना है। बस्तर में अटका मानसून फिर सक्रिय हो सकता है और धीरे-धीरे राज्य के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ सकता है। शुरुआत में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जिसके बाद मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की यलो चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में मौसम की तबाही
बस्तर से आगे बढ़ रहा मानसून अगर आज सक्रिय रहा तो अनुमान है कि 16 या 17 जून तक यह रायपुर पहुंच सकता है। हालांकि राजधानी में फिलहाल मानसून की गति धीमी है। शुक्रवार शाम को रायपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन यह स्थानीय मौसम प्रणाली के कारण थी।

मंगलवार तड़के आधे घंटे की भारी बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तब से अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस बीच शुक्रवार को रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Thetarget365

Recent Posts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, ट्रफ लाइन सक्रिय होने से बदला मौसम

CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ के नागरिकों को पिछले कुछ समय से सता रही भीषण और…

13 minutes ago

IMD Weather Alert: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD Weather Alert:  भारत के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी…

18 minutes ago

Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन स्थानों दीपक जलाएं, चमकेगी किस्मत आपकी

Jyeshtha Purnima 2026:  हिंदू धर्म और वैदिक संस्कृति में प्रत्येक महीने आने वाली पूर्णिमा तिथि…

2 hours ago

Oral Health : क्या खराब ओरल हेल्थ घटा सकती है फर्टिलिटी, जानिए पूरी सच्चाई

Oral Health : अधिकांश लोग ओरल हेल्थ को केवल दांतों और मसूड़ों की देखभाल तक…

2 hours ago

Eggs in Summer : गर्मियों में अंडे खाने को लेकर क्या सच है, जानिए पूरी बात

Eggs in Summer : गर्मियों का मौसम आते ही खानपान से जुड़ी कई तरह की…

3 hours ago

Mysterious Temple : उत्तराखंड का रहस्यमयी राहु मंदिर, जहां शिव संग होती विशेष पूजा

Mysterious Temple :  भारत अपनी प्राचीन धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक मंदिरों और अद्भुत मान्यताओं के लिए…

3 hours ago

This website uses cookies.