अंबिकापुर @thetarget365 वर्षों से वन भूमि पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के लिए शनिवार का दिन भारी साबित हुआ। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अंबिकापुर के समीप ग्राम चोरकाकछार में अतिक्रमण कर बनाए गए 39 मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम और 500 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
प्रशासन द्वारा पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय-सीमा में अनुपालन नहीं होने के चलते शनिवार सुबह बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
यह कार्रवाई न केवल अतिक्रमण हटाने की कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, बल्कि आने वाले दिनों में वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में सख्त प्रशासनिक नीति का संकेत भी देती है।
Sonarpur Attack : पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने…
IPL 2026 Final Match : आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में पूरे 70 लीग मैच,…
Viral video : इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बेहद ही अजीबोगरीब और…
Modern Kiwi Farming : भारत के कृषि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ा…
Chhattisgarh Cyber Fraud : छत्तीसगढ़ से साइबर अपराध जगत को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला…
Bilaspur GRP Action : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रायगढ़ स्टेशन…
This website uses cookies.