@Thetarget365 : छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज आंधी (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।राज्य में 2 जून से वर्षा की तीव्रता और वितरण में कमी आने की संभावना है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। इसका मतलब यह है कि गर्मी का असर कुछ और दिनों तक महसूस किया जा सकता है।
पिछले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान
पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
प्रमुख वर्षा आँकड़े (सेमी में)
प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं: कोरबा, पौडी उपरोरा-6, धरमजयगढ़-5, सीतापुर, पेंड्रा रोड, नेरहरपुर-3, अवनपुर, चांदो, मयनपाट, बालोद, वाड्रफनगर, मंदिरहसौद, रघुनाथनगर, दर्री, पटबारा, रैपुराना, गोपाल-2 रामानुजनगर, करतला, पुसौर, हरदीबाजार, बलरामपुर, धमतोरी, देवभोग, भाखर, नगरी, जनकपुर, भरतपुर, घरघोड़ा, अहिवारा, चारामा- 1 वर्षा दर्ज की गई।
संक्षिप्त प्रणाली स्थिति
दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, बालुरघाट से होकर गुजर रही है। एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है।
रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान
2 जून को रायपुर शहर में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम थोड़ा नम हो सकता है।
पूर्वानुमान
अगले दो दिनों में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Chhattisgarh DA Hike : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को बड़ी…
Demographic Change : भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने देश में हो रहे असामान्य जनसांख्यिकीय…
Kantara Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी निजी…
Sawantwadi Station New Name : महाराष्ट्र सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई…
Panna Well Accident : मध्य प्रदेश के Panna जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने…
Tamil Nadu Political Crisis : तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल देखने को…
This website uses cookies.