Surajpur Congress Protest
Surajpur Congress Protest : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राजनीतिक पारा पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ विश्रामपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र जैन के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत यह मामला कायम किया है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी निष्पक्ष जांच और ठोस सबूतों के केवल सत्ताधारी दल के दबाव में आकर यह एकतरफा कार्रवाई की है। इसी दमनकारी कदम के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सोमवार सुबह से विश्रामपुर थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
थाने के सामने चल रहे इस उग्र प्रदर्शन के दौरान जब स्थानीय पुलिस अधिकारी वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचे, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज उन पर जमकर बरसे। दीपक बैज ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सत्ता के दबाव में काम करना बंद करें। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “हम भी पांच साल सत्ता में रहे हैं और थानेदार की शक्ति से भली-भांति परिचित हैं। कांग्रेस वो पार्टी है जिसने झीरम घाटी में गोलियां खाई हैं, हम एनएसए जैसी बड़ी धाराओं से भी डरने वाले नहीं हैं।” बैज ने पुलिस से सवाल किया कि बिना किसी प्रारंभिक जांच या हथियार की बरामदगी के सीधे आर्म्स एक्ट जैसी गैर-जमानती धाराएं कैसे लगा दी गईं? उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ये धाराएं वापस नहीं ली जातीं, आंदोलन खत्म नहीं होगा।
सोमवार को सूरजपुर की कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहा। इस प्रदर्शन में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक भानू प्रताप सिंह, पारस नाथ राजवाड़े और अंबिका सिंहदेव जैसे कद्दावर नेता शामिल हुए। दिन ढलने के बाद भी कांग्रेसियों का हौसला कम नहीं हुआ और रात में भी कार्यकर्ता थाने के सामने चटाई तथा दरी बिछाकर डटे रहे। पूरी रात चले इस धरने में दीपक बैज के साथ एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर सिंहदेव, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह और शफी अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस का आरोप है कि आगामी शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए यह झूठी एफआईआर कराई गई है।
इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार देर रात करीब दो बजे सीधे कोरबा प्रवास से विश्रामपुर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए पुलिसिया कार्रवाई को पूरी तरह गलत ठहराया। सिंहदेव ने सवाल उठाया कि अगर आर्म्स एक्ट लगा है, तो क्या कोई हथियार बरामद हुआ या चलाया गया? पुलिस का यह रवैया साफ दिखाता है कि चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, इस आंदोलन को गति देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बुधवार शाम को विश्रामपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे।
इधर, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासिचव मलकीत सिंह गैदू ने सूरजपुर मामले की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए एक 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल का गठन किया है। इस जांच दल में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, कोरिया जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और एमसीबी जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित अखिलेश प्रताप सिंह, नरेश राजवाड़े और नवीन जायसवाल को शामिल किया गया है। यह समिति घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश आलाकमान को सौंपेगी।
कांग्रेस पार्टी के अनुसार, यह पूरा विवाद शनिवार को तब शुरू हुआ जब भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय मुख्य मार्ग पर स्थित कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मित्तल पांडेय ने नगर पंचायत चुनाव में हार-जीत को लेकर नरेंद्र जैन को उकसाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर सत्ता का धौंस दिखाते हुए जैन को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद, शनिवार देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नरेंद्र जैन ने विवाद के दौरान मित्तल पांडेय पर धारदार कटार तान दी थी, जिसे कांग्रेस सिरे से खारिज कर रही है।
Read More : QUAD Meeting : QUAD देशों की रणनीति से बढ़ी टेंशन, क्या बदलने वाले हैं वैश्विक समीकरण अब
TMC Leader Arrest : पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ…
QUAD Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) समूह की एक…
QUAD Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) समूह की एक…
Bangladesh Border News : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सत्ता में बड़ा उलटफेर होने और भारतीय…
Septic Tank Accident : ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई…
Justice Suryakant Controversy : हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की…
This website uses cookies.