ताज़ा खबर

Chandan Mishra murder : चंदन मिश्रा मर्डर केस, हत्या के बाद बिहार पुलिस की तेज़ कार्रवाई, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी

Chandan Mishra murder : कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ा एक्शन लिया है। इस केस के आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में चंदन की हुई थी हत्या

घटना 17 जुलाई 2025 की है, जब चंदन मिश्रा इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती था। उसी दौरान 6 शूटरों ने अस्पताल में घुसकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे शेरू सिंह गैंग का नाम सामने आया है।

पूर्व साथी शेरू सिंह बना दुश्मन, जेल से रची गई साजिश

ADG कुंदन कृष्णन ने बताया कि चंदन की हत्या की साजिश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह ने रची थी। कभी दोनों साथी थे और साझे में आपराधिक वारदात करते थे, लेकिन एक पुरानी हत्या को लेकर विवाद के बाद दोनों गुट अलग हो गए और खूनी दुश्मनी में बदल गए।

चंदन-शेरू गैंग ने बक्सर में मचाया था आतंक

वर्ष 2011 में चंदन और शेरू ने मिलकर बक्सर में आतंक मचाया था। राजेंद्र केशरी हत्याकांड में दोनों को 2017 में फांसी की सजा सुनाई गई थी, जो बाद में कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास में बदल दी गई। तनिष्क ज्वेलरी लूट जैसे मामलों में भी शेरू सिंह की संलिप्तता रही है।

5 शूटर्स अस्पताल में घुसे, एक बाहर था तैनात

ADG कृष्णन के अनुसार, चंदन को मारने के लिए कुल 6 शूटरों की टीम आई थी। इनमें से 5 शूटर्स अस्पताल में घुसे थे जबकि एक बाहर निगरानी पर तैनात था। एक शूटर की पहचान पुलिस ने कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हथियार सप्लाई और वाहन की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शूटर्स को हथियार और वाहन किसने मुहैया कराए। ADG ने कहा कि जिस गाड़ी से अपराधी पहुंचे थे, उसकी पहचान हो चुकी है और जल्द ही सप्लायर्स की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

ADG कुंदन कृष्णन ने यह भी स्पष्ट किया कि चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल सभी अपराधियों की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जाएगा। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है ताकि अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जा सके।

यह हत्याकांड न केवल बिहार बल्कि पूरे पूर्वी भारत में गैंगवार और अपराध की भयावह स्थिति को उजागर करता है। पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में कई अपराध सिंडिकेट के पर्दाफाश की शुरुआत हो सकती है।

Read More  : Gary Kirsten revelation : “अगर धोनी नहीं होते तो युवराज 2011 वर्ल्ड कप टीम में नहीं होते!” गैरी कर्स्टन का बड़ा खुलासा

Thetarget365

Recent Posts

Anant Singh Retirement: अनंत सिंह ने क्यों कहा ‘नीतीश नहीं तो मैं नहीं’? जानिए संन्यास की असली वजह

Anant Singh Retirement: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकामा के…

24 seconds ago

Trump warning to NATO: नाटो देशों को ट्रंप की दो टूक चेतावनी, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर कड़ा रुख

Trump warning to NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सख्त तेवरों…

10 minutes ago

Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीता बेस्ट पिक्चर का खिताब, माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Oscars 2026: सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में अमेरिकी डायरेक्टर पॉल थॉमस…

19 minutes ago

Ladakh Statehood Demand: लद्दाख में आर-पार की जंग, छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य के लिए लेह एपेक्स बॉडी का भारी शक्ति प्रदर्शन

Ladakh Statehood Demand: लद्दाख के भविष्य और संवैधानिक अधिकारों को लेकर लेह और कारगिल के…

22 minutes ago

Kawardha Crime : कवर्धा हत्याकांड का खौफनाक सच, ब्लैकमेलिंग के जाल ने छात्र को बनाया कातिल

Kawardha Crime :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक 10वीं के छात्र ने अपने ही…

25 minutes ago

ECI instructions: लाउडस्पीकर पर चुनाव आयोग की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अब प्रचार के लिए बदले नियम

ECI instructions: भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च 2026 को देश के राजनीतिक मानचित्र पर…

28 minutes ago

This website uses cookies.