Chandauli crime news : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव निवासी अरविंद यादव (45) की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार बाइक पर आए 8 बदमाशों ने अरविंद को सिर, गर्दन और पीठ पर कई गोलियां मारीं। आवाज सुनकर लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो चुके थे।
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ अरविंद को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से 7 खोखे और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। जमीन के कारोबार और पुराने विवाद को बताया जा रहा है हत्या की वजह.अरविंद यादव गांव में प्रॉपर्टी डीलर और जिम संचालक थे।इसके अलावा पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में कपड़े की दुकान भी चलाते थे। बताया जा रहा है कि उनका पूर्व में कुछ बदमाशों के साथ जमीन के कारोबार में साझेदारी थी। एक पुराने मामले में सभी जेल गए थे, और जेल से छूटने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद शुरू हो गया था।
सोमवार रात लगभग 11:30 बजे, अरविंद यादव अपने जिम में मौजूद थे। चार बाइक पर सवार आठ बदमाश पहले उनके घर पहुंचे, लेकिन वहां से पता चला कि अरविंद जिम में हैं।इसके बाद बदमाश जिम के बाहर पहुंचे और उन्हें नीचे बुलाया।अरविंद जैसे ही नीचे आए, बदमाशों ने पहले मारपीट की और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।गोलियां लगने के बाद अरविंद जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों ने उनकी थार गाड़ी के शीशे तोड़े और दो गोलियां गाड़ी पर भी चलाईं।
हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है।किसी अनहोनी से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी शुरू कर दी है।एसपी आदित्य लांघे, एएसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्णमुरारी शर्मा सहित मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्र की फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान लगभग तय हो चुकी है।कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि पुराने लेन-देन के विवाद और जमीन की रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया।सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के करीब है।
घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।उनका कहना है कि बार-बार होने वाली आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। प्रॉपर्टी और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों में भी असुरक्षा की भावना पनप रही है।
जिम संचालक अरविंद यादव की हत्या किसी आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश नजर आ रही है। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है—जमीन विवाद, पुराने सहयोगी, लेनदेन और आपराधिक इतिहास। अब देखना होगा कि पुलिस इस जघन्य हत्या के गुनहगारों को कब तक पकड़कर सजा तक पहुंचाती है।
Read More : Rahul Gandhi case : MP-MLA कोर्ट ने पूर्व प्रधान की याचिका स्वीकार की, राहुल गांधी पर चलेगा मुकदमा
Israel-Iran War : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने अब एक नया और खतरनाक मोड़…
Radish Farming : आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के पुराने तौर-तरीकों को पीछे…
Rahul Arunoday Banerjee Death : बंगाली सिनेमा और टेलीविजन जगत से एक अत्यंत दुखद और…
Ambikapur to Delhi Flight : उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…
Houthi Rebels Red Sea : मिडिल ईस्ट में जारी भीषण सैन्य संघर्ष का सीधा और…
Killback Snake : कुदरत ने जीवों को खुद को बचाने के लिए कई नायाब तोहफे…
This website uses cookies.