Chelsea vs Benfica: चैंपियंस लीग में Chelsea vs Benfica मुकाबला: कब, कहां और कैसे देखें लाइव
Chelsea vs Benfica: स्टैमफोर्ड ब्रिज एक बार फिर चैंपियंस लीग की रौनक से जगमगा उठा है। दो साल बाद चेल्सी ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वापसी की है और मुकाबला है पुर्तगाल की दिग्गज टीम बेनफिका से। मुकाबला 30 सितंबर 2025 को लंदन के स्टैमफोर्ड ब्रिज में रात 8 बजे (BST) से शुरू हुआ। चेल्सी की शुरुआती एकादश (4-2-3-1) मैनेजर एंज़ो मारेस्का ने एक संतुलित लेकिन कुछ हद तक अनुभवहीन टीम उतारी है। मिडफील्ड में कैइसैडो की वापसी हुई है, जबकि जाओ पेड्रो को बाहर रखा गया है। युवा खिलाड़ी टाई जॉर्ज को एक बार फिर मार्क गुइउ की जगह प्राथमिकता दी गई है। गोलकीपर: रॉबर्ट सांचेज़ डिफेंस: मार्क कुकुरेला, बाडियाशिल, चालोबा, गुस्टो मिडफील्ड: एंज़ो फर्नांडीज़ (कप्तान), मोइसेस कैइसैडो अटैकिंग मिडफील्ड: गारनाचो, बूनानोटे, नेतो स्ट्राइकर: टाई जॉर्ज बेंच पर:जॉर्गेंसन, मेरिक, जेम्स, अचेपोंग, हैटो, लाविया, वॉल्श, गिटेन्स, एस्तेवा, गुइउ, जाओ पेड्रो बेनफिका की शुरुआती एकादश: बेनफिका की टीम भी कुछ सीनियर और कुछ युवा खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान में उतरी है। ओटामेंडी टीम के कप्तान के रूप में डिफेंस की कमान संभाल रहे हैं। गोलकीपर: त्रुबिन डिफेंस और मिडफील्ड: एंटोनियो सिल्वा, बारेनेचेया, आउर्सनेस, सूडाकोव, लुकेबाकियो, डेडिक, रियोज़, डाहल, ओटामेंडी (कप्तान), पावलिदिस बेंच पर:सोआरेस, फरेरा, ओब्राडोर, इवानोविच, बैरेइरो, स्केल्डेरप, एच. अराउजो, टी. अराउजो, ओलिवेरा, वेलोसो, रेगो, प्रायोस्ते मैच देखने का तरीका (How to Watch Live): टीवी प्रसारण: UK: TNT Sports 1 USA: TUDN, UniMás भारत (India): कोई टीवी चैनल उपलब्ध नहीं नाइजीरिया: SuperSport Football Plus स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: UK: discovery+ USA: Paramount+, Univision NOW भारत: Sony LIV नाइजीरिया: DStv Now रेफरी: मैच के ऑन-फील्ड रेफरी हैं डैनियल सीबर्ट, और VAR की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं क्रिश्चियन डिंगर्ट।चेल्सी के लिए यह मुकाबला न केवल चैंपियंस लीग में वापसी का प्रतीक है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास को फिर से मजबूत करने का भी मौका है। दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। Read More : Three Gorges Dam : चीन के थ्री गॉर्जेस डैम से बदली पृथ्वी की चाल! नासा के खुलासे ने दुनिया को किया हैरान




