अनुकम्पा नियुक्त कर्मचारियों को विद्युत विभाग की सौगात, 29 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ

Ambikapur News : विद्युत विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों को विभाग ने बड़ी सौगात दी है। मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार ने विद्युत कम्पनी में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ भृत्य और लाइन परिचारक के पद पर कार्यरत चतुर्थ वर्ग कर्मचारी उत्कृष्ट आचरण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण कर लिया है उन्हें नियमित और पदोन्नत कर दिया है।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

Adst

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अम्बिकापुर शाखा ने प्रबंधन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर व अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा से अनुकम्पा प्राप्त पात्र कर्मचारियों की सूची सौंपते हुए इस सम्बंध में उचित पहल की मांग की थी। जिसके फलस्वरूप छह महिला कनिष्ठ भृत्य, नौ लाइन परिचारक व 15 परिचारक श्रेणी वर्ग-3 के कर्मचारियों के पुनर्पदांकन आदेश मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी हो चुके हैं।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

पदोन्नति लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सरगुजा राजस्व संभाग के जिला सरगुजा से 6, सूरजपुर से 5, बलरामपुर से तीन, कोरिया से दो तथा जशपुर से 14 चतुर्थ वर्ग कर्मचारी शामिल हैं। मांग पूरी होने के बाद विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अम्बिकापुर ने मुख्य अभियन्ता का स्वागत कर आभार जताया है।

Adst

इस दौरान जनता यूनियन के अजय बाबर, जेपी पटेल, जेके श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, विजय गुप्ता, यतींद्र गुप्ता, आरके राजपूत, आशीष हीरा, एचएल पटेल, हनीफ खान, आरके सिंह परिहार, सम्मेलाल श्रीवास, प्रमोद कुजूर, पालीराम भगत आदि उपस्थित थे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.