छत्तीसगढ़

Chhattisgarh awarded Delhi : नई दिल्ली में सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री के सचिव ने लिया पुरस्कार

Chhattisgarh awarded Delhi : भारत सरकार के खान मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान दिया गया। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के सचिव और खनिज सचिव पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

नेशनल डीएमएफ पोर्टल में डेटा अपलोडिंग में अव्वल रहा छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत संचालित नेशनल डीएमएफ पोर्टल पर छत्तीसगढ़ ने 90 प्रतिशत से अधिक डेटा और ऑडिट रिपोर्ट अपलोड कर श्रेष्ठता हासिल की है। इस तकनीकी पारदर्शिता और समर्पित कार्य के चलते राज्य को यह राष्ट्रीय प्रशंसा प्राप्त हुई है। पोर्टल पर नियमित और सटीक डेटा अपलोडिंग को अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बताया गया।

मॉडल राज्य के रूप में पेश हुआ छत्तीसगढ़

कार्यशाला के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रयासों को एक मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। राज्यों को सलाह दी गई कि वे भी छत्तीसगढ़ की तरह डेटा पारदर्शिता, जमीनी क्रियान्वयन और निगरानी तंत्र को अपनाएं। यह पहल न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाती है, बल्कि जनता के बीच विश्वास भी बढ़ाती है।

खनन क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा

“नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” का आयोजन प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की प्रभावशीलता को बढ़ाने और खनन क्षेत्रों में सतत एवं समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के सचिव, संचालक और खनन प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स ने भाग लिया।

खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएमएफ के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना और आजीविका जैसे क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य किए हैं। अब तक 16,506 करोड़ रुपये की लागत से 1,01,313 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 70,318 कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि न केवल राज्य के प्रशासनिक कार्यों की दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि तकनीकी पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने से खनिज क्षेत्रों का संतुलित विकास संभव है। इस सम्मान के साथ राज्य ने देशभर में एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है.

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Amit Shah Bengal Strategy 2026 : अमित शाह के ‘तीन मोहरों’ ने ढाया ममता का किला, बंगाल में बीजेपी की महाविजय

Amit Shah Bengal Strategy 2026 :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में साल 2026 एक ऐसे…

3 minutes ago

PM Modi Speech 2026 : गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल विजय पर पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन

PM Modi Speech 2026 : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता…

28 minutes ago

BJP Bengal Victory : ‘अंग-कलिंग’ के बाद अब बंगाल फतह, मोदी-शाह ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधूरा मिशन पूरा

BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…

43 minutes ago

गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, महंगाई के खिलाफ सरगुजा में जोरदार धरना प्रदर्शन

Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…

47 minutes ago

Amit Shah Sonar Bangla : बंगाल में तुष्टीकरण और घुसपैठियों की हार, शाह बोले- अब बनेगा ‘सोनार बांग्ला’

Amit Shah Sonar Bangla :  पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…

59 minutes ago

BJP HQ Celebration : भाजपा मुख्यालय में भारी जश्न, पीएम मोदी ने नितिन नबीन का किया भव्य स्वागत

BJP HQ Celebration :  सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…

1 hour ago

This website uses cookies.